SIP में बढ़ा Exit, क्या Mutual Fund निवेश की रणनीति बदलने का समय है?
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Tue, 17 Nov 2026 06:06 PM IST
Stock Market में रिकवरी के बावजूद बड़ी संख्या में Mutual Fund निवेशक अपनी SIP बंद कर रहे हैं. अक्टूबर में Mutual Fund SIP का Stoppage Ratio पांच महीने की गिरावट के बाद बढ़कर 115.7% पहुंच गया. इस दौरान 59 लाख SIP बंद हुईं या उनकी अवधि पूरी हुई, जबकि 51 लाख नई SIP शुरू हुईं. नई SIP रजिस्ट्रेशन में गिरावट और बंद होने वाली SIP की संख्या में बढ़ोतरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में सवाल है कि क्या निवेशकों का SIP से भरोसा कम हो रहा है? क्या बाजार की अस्थिरता इसकी वजह है? अगर किसी खराब Fund में फंस जाएं तो क्या करें? निवेशकों को अपनी SIP जारी रखनी चाहिए या रणनीति में बदलाव करना चाहिए? ‘SIP की टिप’ में जानिए Finsafe की Director Mrin Agarwal और Host Divya Chaturvedi & Abhishek Gupta से-