Mutual Fund: Silver ETF में निवेश का मौका? चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद क्या करें?
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Thu, 15 Oct 2026 07:49 PM IST
चांदी की कीमतों में तेज गिरावट के बाद क्या Silver ETF में निवेश का मौका बन रहा है? जनवरी में करीब ₹4.20 लाख प्रति किलो तक पहुंचने वाली चांदी का भाव अब काफी नीचे आ चुका है. MCX पर 30 सितंबर को दिसंबर वायदा का भाव ₹2.23 लाख प्रति किलो था, जो 14 अक्टूबर को घटकर ₹2.07 लाख प्रति किलो रह गया. यानी इस दौरान करीब 7.17% की गिरावट आई. AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में Silver ETF में ₹1,974 करोड़ का शुद्ध निवेश आया, जबकि अगस्त में यह ₹1,271 करोड़ था. ऐसे में कई सवाल हैं जैसे कि चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह क्या है? क्या Silver ETF में निवेश शुरू करने का सही समय है? पोर्टफोलियो में चांदी की कितनी हिस्सेदारी होनी चाहिए और निवेशकों को किन जोखिमों का ध्यान रखना चाहिए? साथ ही Silver ETF, Gold ETF और Physical Silver में क्या अंतर है और लंबी अवधि के निवेशकों को किस तरह रणनीति बनानी चाहिए? जानिए तमाम सवालों के जवाब 'SIP की टिप' में SEBI RIA Jitendra Solanki और VK Wealthwise & Associates के Vatsal Khemka से.