The Bonus Logo

Stock Market की तेजी में Midcap Funds में कितना है दम, कहां बन रहा कमाई का मौका?

Bonus Digital Desk
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली|ByBonus Digital Desk

FIIs की वापसी के बाद घरेलू Stock Market में जोरदार रिकवरी आई है लेकिन इस तेजी में Midcap शेयर पिछड़ते दिख रहे हैं. ऐसे में Midcap Funds में निवेश करने वाले निवेशकों के सामने कई सवाल हैं. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच क्या Midcap Funds में SIP जारी रखनी चाहिए? क्या मौजूदा स्तरों पर नई SIP शुरू करने का मौका बन रहा है? एक तरफ कुछ Midcap Funds ने 5 साल में करीब 20% तक सालाना रिटर्न दिया है, वहीं पिछले 1 साल में कई फंड अपने निवेशकों को निराश भी कर रहे हैं. Midcap Funds में मौजूदा निवेश रणनीति क्या होनी चाहिए? फंड के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद कब निवेश बनाए रखना चाहिए और किन संकेतों पर फंड से बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए?  लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए पोर्टफोलियो में Midcap Funds की कितनी हिस्सेदारी होनी चाहिए? बाजार की गिरावट से बचने के लिए Hybrid Funds कितने उपयोगी हो सकते हैं? ‘SIP की टिप' में जानिए Mutual Fund Expert & Flowrich Finserve के डायरेक्टर Nikunj Chhag से. Host: Divya Chaturvedi+Abhishek Gupta-