The Bonus Logo

Mutual Fund: Largecap Funds का कमजोर प्रदर्शन, 1 महीने की तेजी से बदलेगी तस्वीर? | Sip ki Tip

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Wed, 21 Oct 2026 05:59 PM IST

Largecap Mutual Funds में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए पिछले 1–2 साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं. Largecap Stocks में बिकवाली और बाजार की कमजोरी का असर इन फंड्स के रिटर्न पर भी पड़ा है. कई फंड्स का एक साल का प्रदर्शन कमजोर रहा, जबकि कुछ स्कीम्स का पांच साल का सालाना रिटर्न भी 6% के आसपास रहा है. लेकिन अब तस्वीर में कुछ बदलाव नजर आ रहा है. AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई और अगस्त 2026 में Largecap Funds से निकासी के बाद सितंबर में ₹859.47 करोड़ का नेट इनफ्लो दर्ज हुआ. वहीं, बीते एक महीने में कुछ Largecap Funds ने सकारात्मक रिटर्न भी दिया है. ऐसे में सवाल है कि क्या Largecap Mutual Funds में निवेशकों का भरोसा लौट रहा है? क्या हालिया तेजी लंबी अवधि के ट्रेंड में बदलाव का संकेत है? जिन निवेशकों की SIP चल रही है, उन्हें क्या करना चाहिए? और नए निवेशकों के लिए Largecap Funds में निवेश का यह सही समय है या अभी इंतजार करना बेहतर होगा? जानिए तमाम सवालों के जवाब 'SIP की टिप' में Moneyfront के Co-Founder Mohit Gang से…