The Bonus Logo

Gold Vs Silver ETF: Silver 64% टूटी, Gold भी फिसला! ETF निवेशक अब क्या करें?

Bonus Digital Desk
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली|ByBonus Digital Desk

Gold और Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. जनवरी 2026 में COMEX पर Silver ने $122 प्रति औंस का रिकॉर्ड हाई बनाया था, लेकिन अब कीमतें गिरकर करीब $41 तक आ गई हैं. भारत में MCX पर चांदी ₹4.20 लाख प्रति किलो से गिरकर ₹1.51 लाख के आसपास पहुंच गई है. वहीं, सोना भी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 32% नीचे आ चुका है. इस गिरावट का असर Gold और Silver ETF पर भी दिखाई दे रहा है. पिछले 3 महीनों में कई Silver ETF में 25-28% तक की गिरावट आई है, जबकि Gold ETF भी करीब 20% तक टूटे हैं. Gold और Silver की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? क्या Silver की गिरावट अभी थमेगी या और नीचे जाएंगे भाव? ETF निवेशक अब क्या करें? जानिए तमाम सवालों के जवाब 'SIP की टिप' में MoneyTree के Co-Founder Siddharth Sharma और Intelisys Ventures के Founder Amit Jain के साथ.