The Bonus Logo

Gold Silver ETF: बड़ी गिरावट के बाद निवेश का मौका या अभी और टूटेंगे भाव?

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Shukla Updated Wed, 18 Nov 2026 06:07 PM IST

Gold और Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. जनवरी 2026 की रिकॉर्ड ऊंचाई से चांदी करीब 60% टूट चुकी है, जबकि MCX पर सोना भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 27% नीचे आ गया है. US Dollar की मजबूती, बढ़ती ट्रेजरी यील्ड, महंगाई के आंकड़े और फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि Gold और Silver ETF में निवेश करने वालों को क्या करना चाहिए? क्या मौजूदा गिरावट में खरीदारी का मौका है या अभी और इंतजार करना बेहतर होगा? क्या निवेशकों को Gold-Silver ETF में SIP शुरू करनी चाहिए? पोर्टफोलियो में सोने और चांदी की कितनी हिस्सेदारी होनी चाहिए? 'SIP की टिप' में करेंगे तमाम सवालों पर चर्चा MapMyGoals के Founder Vipin Paliwal और RMoney की Manager Research Moumita Samanta के साथ.