Gold ETF में रिकॉर्ड निवेश! सितंबर में ₹4,451 करोड़ आए, क्या अब भी है खरीदारी का मौका?
September 2026 में Gold ETF में निवेशकों का आकर्षण तेजी से बढ़ा. AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड ETF में Net Inflow अगस्त के ₹2,597 करोड़ से बढ़कर सितंबर में ₹4,451 करोड़ पहुंच गया. यानी महीने-दर-महीने करीब 71% की बढ़ोतरी. खास बात यह रही कि Gold Prices में गिरावट के बावजूद निवेशकों ने गोल्ड ETF में ज्यादा पैसा लगाया. लेकिन क्या निवेश का यह रिकॉर्ड सोने में आगे तेजी का संकेत है? क्या मौजूदा गिरावट गोल्ड ETF में निवेश का मौका है या निवेशकों को कीमतों में और गिरावट का इंतजार करना चाहिए? Amar Ujala bonus के कार्यक्रम 'SIP की टिप' में Intelisys Ventures के Founder और CEO Amit Suresh Jain और AUM Wealth के Director Amit Suri के साथ समझिए सोने की कीमतों की क्या रहेगी दिशा? गोल्ड ETF में निवेश बढ़ने की वजह? और अपने पोर्टफोलियो में सोने को शामिल करने की सही रणनीति क्या हो?