The Bonus Logo

Gold-Silver की चमक पड़ी फीकी! ETF और Fund of Fund निवेशक क्या करें?

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Wed, 04 Nov 2026 06:25 PM IST

Gold और Silver की कीमतों में तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. MCX पर 1 अक्टूबर को सोना ₹1,50,390 और चांदी ₹2,25,877 के स्तर पर थी, लेकिन 3 नवंबर तक सोना गिरकर ₹1,39,452 और चांदी ₹1,79,698 पर आ गई. यानी करीब एक महीने में सोने में 7% और चांदी में 20% की गिरावट आई है. इस गिरावट का असर Gold और Silver ETF पर भी दिखाई दे रहा है. पिछले एक महीने में Gold ETF करीब 5% तक और Silver ETF करीब 16% तक टूट चुके हैं. ऐसे में निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि क्या इस गिरावट में ETF में निवेश का मौका है या अभी और इंतजार करना चाहिए? जानिए क्या हो फिलहाल Gold-Silver में आपकी रणनीति 'SIP की टिप' के खास एपिसोड में MoneyHoney के Founder Anup Bhaiya और Commodity Samachar Securities के Co-Founder & Head Research Ankit Kapoor के साथ.