The Bonus Logo

Flexicap vs Multicap: दमदार कौन? किसमें ज्यादा कमाई? | Best Mutual Fund Strategy | SIP Ki TIP

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Tue, 27 Oct 2026 06:31 PM IST

Mutual Fund में निवेश करने वालों के सामने अक्सर एक बड़ा सवाल होता है कि Flexicap Fund चुनें या Multicap Fund? दोनों ही कैटेगरी Largecap, Midcap और Smallcap शेयरों में निवेश करती हैं, लेकिन निवेश की रणनीति और रिटर्न में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. एक डेटा के मुताबिक, पिछले 1 साल में Flexicap Funds का औसत रिटर्न -3.68% रहा, जबकि Multicap Funds का औसत रिटर्न -0.60% रहा. वहीं 3 साल में Flexicap Funds ने औसतन 9.34% और Multicap Funds ने 11.22% का सालाना रिटर्न दिया. यानी इन दोनों अवधियों में Multicap Funds का प्रदर्शन बेहतर रहा है. लेकिन क्या इसका मतलब है कि Multicap Funds में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद है? क्या Flexicap Funds का Largecap शेयरों में ज्यादा निवेश उनके रिटर्न को प्रभावित कर रहा है? बाजार में गिरावट आने पर कौन सी कैटेगरी निवेशकों के पैसे को बेहतर तरीके से संभाल सकती है? Multicap Funds रिटर्न में क्यों आगे निकले? Flexicap Funds में Largecap की हिस्सेदारी ज्यादा क्यों? गिरते बाजार में कौन सी कैटेगरी ज्यादा सुरक्षित? जानिए तमाम सवालों के जवाब 'SIP की टिप' में Money Mantra के Founder Viral Bhatt से.