The Bonus Logo

Flexicap Funds में कहां है कमाई का मौका, क्या छोटे AUM वाले फंड कराएंगे ज्यादा फायदा?

Bonus Digital Desk
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली|ByBonus Digital Desk

Stock Market  में तेजी के बीच Equity Mutual Funds के रिटर्न में सुधार देखने को मिल रहा है. निवेश के लिहाज से Flexicap Funds को एक बेहतर विकल्प माना जाता है, क्योंकि ये फंड बाजार की परिस्थितियों के हिसाब से Largecap, Midcap और Smallcap कंपनियों में निवेश कर सकते हैं.  खास बात यह है कि बड़े AUM वाले कई Flexicap Fund का प्रदर्शन कमजोर रहा है, जबकि छोटे AUM वाले फंड बेहतर रिटर्न देने में आगे रहे हैं. ऐसे में Flexicap Funds में निवेश की क्या रणनीति होनी चाहिए? क्या कम AUM वाले फंड बेहतर विकल्प हैं? नए निवेशक किस तरह सही फंड का चुनाव करें? 'SIP की टिप' में जानिए Fincart के Director Ravi Sharma और Host Divya Chaturvedi & Abhishek Gupta से.