Mutual Fund: US Election Result के बाद बाजार में तेजी, क्या अब Equity Mutual Funds में बढ़ाएं निवेश?
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Fri, 06 Nov 2026 05:47 PM IST
US Mid-Term Election में Donald Trump की Republican Party को बड़ा झटका लगा है. Democrats ने अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में बहुमत हासिल कर लिया है. इस राजनीतिक बदलाव के बाद Global Markets में हलचल देखने को मिली और Indian Stock Market में भी जोरदार तेजी आई. Nifty ने 24,000 का स्तर पार कर निवेशकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. लेकिन क्या बाजार की यह तेजी लंबे समय तक टिकेगी? क्या भारतीय Equity Mutual Funds में निवेशकों का भरोसा वापस लौटेगा? जिन निवेशकों ने गिरावट के दौरान SIP रोक दी थी, उन्हें अब क्या करना चाहिए? क्या मौजूदा स्तरों पर निवेश बढ़ाना सही रहेगा या थोड़ा इंतजार करना चाहिए? 'SIP की टिप' में जानेंगे कि आने वाले समय में Largecap, Midcap और Smallcap Funds का प्रदर्शन कैसा रह सकता है. साथ ही चर्चा होगी IT Sector की, जो पिछले करीब एक साल से दबाव में रहा है. क्या अब IT Funds में रिकवरी की शुरुआत हो सकती है और क्या निवेशकों को इस गिरावट का फायदा उठाना चाहिए? जानिए तमाम सवालों के जवाब Divya Chaturvedi और MoneyTree के Co-Founder Siddharth Sharma के साथ.