Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी में गिरावट, क्या ETF में निवेश का सही मौका?
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Thu, 12 Nov 2026 09:25 AM IST
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में Spot Gold 1.6% गिरकर $4,071 प्रति औंस के करीब आ गया, जबकि Spot Silver में 2.1% की गिरावट आई और कीमत $52.27 प्रति औंस पर पहुंच गई.
US Federal Reserve के अधिकारियों के सख्त रुख, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और US Inflation यानी CPI के आंकड़ों ने गोल्ड-सिल्वर की चाल को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल भी बिना ब्याज देने वाली संपत्तियों यानी Gold-Silver पर दबाव बना सकते हैं.
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सोने-चांदी की कीमतों में अभी और गिरावट आएगी? क्या MCX Gold और Silver में नई कमजोरी देखने को मिल सकती है? और सबसे अहम, क्या इस गिरावट में Gold-Silver ETF में निवेश शुरू करना चाहिए या कुछ समय इंतजार करना बेहतर होगा?
आज 'SIP की टिप' में InvestAtEase के Founder Sharad Tandon और Kedia Advisory के डायरेक्टर Ajay Kedia से समझेंगे Gold-Silver का आउटलुक, ETF में निवेश की रणनीति, पोर्टफोलियो में सोने-चांदी की सही हिस्सेदारी और निवेशकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?