The Bonus Logo

Stock Market Live: वैश्विक दबाव में बाजार, Sensex 72,906 और Nifty 22,054 पर कर रहा है कारोबार

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Tue, 04 Mar 2025 04:04 PM IST
वैश्विक दबाव में लुढ़का बाजार
वैश्विक दबाव में लुढ़का बाजार- Photo : The Bonus

खास बातें

Sensex Nifty Live Blog: वैश्विक बाजारों पर ट्रंप टैरिफ का दबाव दिख रहा है. खराब वैश्विक संकेतों का असर आज भारतीय बाजार पर भी महसूस किया जा सकता है...

लाइव अपडेट

04:04 PM, 04-Mar-2025
01:26 PM, 04-Mar-2025
10:05 AM, 04-Mar-2025
09:35 AM, 04-Mar-2025
09:31 AM, 04-Mar-2025

व्यापक बाजार पर गिरावट का बना है दबाव

व्यापक बाजार में आज भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है. सुबह 9:30 बजे निफ्टी मिडकैप50 में 1.20 फीसदी और निफ्टी मिडकैप 100 में 1.21 फीसदी की तेज गिरावट दिख रही है, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 50 में 1.21 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.15 फीसदी की तेज गिरावट दिख रही है. शुरुआती सेशन में निफ्टी बैंक 0.32 फीसदी गिरा हुआ है, जबकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.19 फीसदी के नुकसान में है. निफ्टी एफएमसीजी 0.60 फीसदी और निफ्टी मेटल 0.87 फीसदी गिरा हुआ है. निफ्टी ऑटो 1.15 फीसदी और निफ्टी आईटी 1.14 फीसदी लुढ़का हुआ है. निफ्टी मीडिया 0.73 फीसदी, निफ्टी फार्मा 0.62 फीसदी, निफ्टी रियल्टी 1.38 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.97 फीसदी के नुकसान में है.
09:31 AM, 04-Mar-2025

नुकसान में खुले लगभग सारे बड़े शेयर

शुरुआती कारोबार में निफ्टी50 पर महज 5 शेयर चढ़े हुए हैं, जबकि 45 शेयरों में गिरावट दिख रही है. बड़े शेयरों में सबसे ज्यादा फायदे में एसबीआई है, जो करीब 1.50 फीसदी चढ़ा हुआ है. बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक भी हल्की तेजी में हैं. दूसरी ओर एचसीएल टेक सबसे ज्यादा 2.65 फीसदी गिरा हुआ है. टेक महिंद्रा भी 2.60 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में है. नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो और इंफोसिस जैसे शेयर भी 2-2 फीसदी से ज्यादा गिरे हुए हैं.
09:26 AM, 04-Mar-2025

ट्रंप टैरिफ से बाजार हो रहा हलकान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाए जा रहे नए शुल्क आज 4 मार्च से प्रभावी हो रहे हैं. इस नीति के तहत कनाडा और मेक्सिको से आयात पर 25-25 फीसदी और चीन से आयात पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ आज से लागू किया जा रहा है. इस फैसले ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता पैदा कर दी है और इसका प्रभाव भारतीय शेयर बाजार के निफ्टी50 और सेंसेक्स पर भी पड़ सकता है.
09:25 AM, 04-Mar-2025

वैश्विक बाजारों का हुआ बुरा हाल

सोमवार को अमेरिकी बाजार भी गहरे नुकसान में रहे. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.48 फीसदी, एसएंडपी 500 1.76 फीसदी और टेक-केंद्रित नास्डैक 2.64 फीसदी नीचे आया. ट्रंप टैरिफ के कारण सोमवार को एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. जापान का निक्की सूचकांक 3.43 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 2.35 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.13 फीसदी तक गिर गया था. आज सुबह एशियाई बाजार फिर से नुकसान के संकेत दे रहे हैं. जापान का निक्की 2.11 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 1.44 फीसदी, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.12 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15 फीसदी की गिरावट में है.
09:25 AM, 04-Mar-2025

बाजार में 1996 के बाद की सबसे लंबी गिरावट

ट्रंप टैरिफ का असर लंबे समय से वैश्विक शेयर बाजारों पर दिखाई दे रहा है. भारतीय बाजार में यह गिरावट कुछ अधिक तेज रही है। इस साल अब तक भारतीय बाजार में 7 फीसदी तक की कमी आई है. सेंसेक्स इस साल अब तक 5,421.47 अंक (6.91 फीसदी) नीचे आ चुका है, जबकि निफ्टी में 1,623.60 अंक (6.84 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई है. बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी50 पिछले पांच महीनों से लगातार गिरावट के साथ 1996 के बाद अपनी सबसे लंबी मंदी की लकीर पर हैं. सेंसेक्स सितंबर 2024 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 14 फीसदी तक नीचे खिसक चुका है.
09:24 AM, 04-Mar-2025

लगातार 9 दिनों से गिर रहा है निफ्टी

इससे पहले बाजार में कई दिनों से लगातार गिरावट का सिलसिला चल रहा है. सप्ताह के पहले दिन भी दोनों प्रमुख सूचकांक घाटे में बंद हुए थे. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 112.16 अंक (0.15 फीसदी) की गिरावट के साथ 73,085.94 अंक पर बंद हुआ था. यह जून 2024 के बाद पहली बार है, जब सेंसेक्स 73 हजार अंक तक लुढ़का है. इसी तरह, निफ्टी 5.40 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22,119.30 अंक पर बंद हुआ था. पिछले सप्ताह निफ्टी में हर दिन नुकसान देखा गया था. निफ्टी लगातार 9 दिनों से घाटे में बंद हो रहा है. बीते सप्ताह और महीने के अंतिम दिन (28 फरवरी) को वैश्विक दबाव में भारी गिरावट देखी गई थी. उस दिन बीएसई सेंसेक्स 1,414.33 अंक (1.90 फीसदी) गिरकर 73,198.10 अंक पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई निफ्टी 420.35 अंक (1.86 फीसदी) गिरकर 22,124.70 अंक पर बंद हुआ था.
09:16 AM, 04-Mar-2025
घरेलू शेयर बाजार ने आज सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी कारोबार की खराब शुरुआत की. आज के कारोबार में बाजार पर ट्रंप टैरिफ का दबाव रहने की आशंका है. इसके चलते वैश्विक बाजार भी लुढ़के हुए हैं. इस दबाव में सेंसेक्स ने खुलते ही 400 अंक तक का गोता लगा दिया.

खुलते ही इतना लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

प्री-ओपन सेशन में बाजार आज कारोबार की खराब शुरुआत होने के संकेत दे रहा था. सेंसेक्स 268 अंक से ज्यादा के नुकसान में 72,815 अंक के पास और निफ्टी लगभग 145 अंक के घाटे में 21,975 अंक के पास खुलने के संकेत दे रहा था. बीएसई सेंसेक्स ने सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर कारोबार की शुरुआत करीब 270 अंक की गिरावट में 72,817.34 अंक पर की. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 300 अंक नीचे 72,785 अंक के पास कारोबार कर रहा था. निफ्टी50 सूचकांक ने गिरावट के साथ 21,974.45 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर यह सूचकांक 105 अंक से ज्यादा गिरकर 22,015 अंक के पास कारोबार कर रहा था.