The Bonus Logo

Live

शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: वैश्विक चुनौतियों के बीच सधी शुरुआत, 22,950 के पार निफ्टी

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Fri, 30 Oct 2026 09:17 AM IST
Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi
Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus

खास बातें

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज) LIVE: बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) में इस सप्ताह उठापटक से भरा कारोबार हुआ है, लेकिन कल गुरुवार को शानदार तेजी आई थी...

लाइव अपडेट

10:07 AM, 30-Oct-2026
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 1991 जैसा निर्णायक मोड़ हो सकता है 2026 का सालः सीईए नागेश्वरन

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए 1991 की तरह एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है. हालांकि, मौजूदा चुनौतियां केवल बाहरी दबावों तक सीमित नहीं हैं और विनिर्माण, ऊर्जा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी संरचनात्मक बाधाएं भी अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल रही हैं. नागेश्वरन ने आईएसआईडी-आईडीआरए के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत वृहद आर्थिक स्थिरता और मजबूती का स्रोत है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के शोर में कई बार इस तथ्य को भुला दिया जाता है.
10:06 AM, 30-Oct-2026
प्रधानमंत्री किसानों को 18,690 करोड़ रुपये की किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 18,690 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे. एक सरकारी बयान के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के रायसेन से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. 
09:20 AM, 30-Oct-2026

शुरुआती कारोबार में बनने लगा दबाव

सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार पर दबाव बनता दिख रहा है. सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर सेंसेक्स करीब 75 अंक ऊपर 74,230 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 15 अंक ऊपर 22,950 अंक के पास कारोबार कर रहा था.
09:18 AM, 30-Oct-2026

118 डॉलर तक पहुंच गया कच्चा तेल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. बाजार में यह चिंता बढ़ गई कि अमेरिका फिर से ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है. इस आशंका से क्षेत्रीय स्थिरता और ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका गहरा गई है. यही कारण है कि बीते कुछ सत्रों में नरमी के बाद अब तेल के भाव फिर ऊपर की ओर भाग रहे हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 2.5 फीसदी बढ़कर 118 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. इसी तरह अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 2.30 फीसदी की बढ़त के साथ 104 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया. रिपोर्ट बताती है कि सिर्फ अक्टूबर महीने में ब्रेंट क्रूड कुल 12 फीसदी चढ़ चुका है और यह छह महीने के उच्च स्तर पर है. अक्टूबर में अमेरिकी तेल बेंचमार्क भी 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है.
09:18 AM, 30-Oct-2026

एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में भी भारी बिकवाली

जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) करीब 1,700 अंक (2.60 फीसदी) की बड़ी गिरावट लेकर 62,980 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 1.28 फीसदी के नुकसान में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 5.13 फीसदी के भारी-भरकम नुकसान में कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 4.21 फीसदी की गिरावट देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.13 फीसदी की तेजी में कारोबार कर रहा था.
09:17 AM, 30-Oct-2026

अमेरिकी बाजार में तीन दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक

भारतीय समय के अनुसार, देर रात गुरुवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 132.54 अंक (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,342.56 अंक पर बंद हुआ. यह अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 2,000 अंक दूर है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 23.59 अंक (0.30 फीसदी) का नुकसान लेकर 7,720.39 अंक पर बंद हुआ. 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. यह इतिहास में पहली बार हुआ था, जब यह सूचकांक 7,800 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) 1.38 फीसदी गिरकर 26,184.72 अंक पर बंद हुआ. पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबार में यह 26,000 अंक के स्तर से नीचे लुढ़क गया था. उससे पहले 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था.
09:14 AM, 30-Oct-2026

निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी

09:14 AM, 30-Oct-2026

Stock/Share Market Today News LIVE on 30 October 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत

भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की दबाव में शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से नीचे गिरा हुआ था. यह सुबह के सेशन में 54.50 अंक (0.24 फीसदी) की गिरावट लेकर 22,988 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज कारोबार की शुरुआत नुकसान में हो सकती है. लेकिन प्री-ओपन सेशन में बाजार का रुख बदला हुआ था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 50 अंक ऊपर 74,200 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 30 अंक ऊपर 22,965 अंक के पास खुलने का इशारा दे रहा था.
07:40 AM, 30-Oct-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: वैश्विक बाजारों में बिकवाली और तेल की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज कारोबार की हल्की तेज शुरुआत की. आज शुक्रवार की सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने मामूली 48.65 अंक (0.066 फीसदी) के लाभ में 74,199.69 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) महज 27.75 अंक (0.12 फीसदी) ऊपर 22,964.50 अंक पर खुला.

घरेलू बाजार के लिए यह सप्ताह उठापटक से भरा सिद्ध हुआ है, लेकिन एक दिन पहले यानी गुरुवार के कारोबार में अच्छी तेजी आई. दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त बनाई. सप्ताह के चौथे दिन का कारोबार बंद होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 905.01 अंक (1.24 फीसदी) मजबूत होकर 74,151.04 अंक पर पहुंच गया था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 237.90 अंक (1.05 फीसदी) की तेजी लेकर 22,936.75 अंक पर रहा था.

उससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 352.64 अंक (0.48 फीसदी) कमजोर हुआ था और निफ्टी 50 इंडेक्स में 50.90 अंक (0.22 फीसदी) की गिरावट आई थी. सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स में मामूली 8.08 अंक (0.011 फीसदी) की और निफ्टी 50 इंडेक्स में महज 3.45 अंक (0.015 फीसदी) की गिरावट आई थी. वहीं सोमवार को इस सप्ताह की अच्छी शुरुआत हुई थी. सप्ताह के पहले कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार 4 दिनों से चली आ रही गिरावट को थामने में कामयाब रहे थे. सोमवार को सेंसेक्स में 482.92 अंक (0.66 फीसदी) की और निफ्टी 50 इंडेक्स में 153.20 अंक (0.68 फीसदी) की तेजी आई थी.