शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: बाजार में गिरावट गहराई, खुलते ही 73,000 से नीचे आया सेंसेक्स
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Wed, 28 Oct 2026 09:17 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
10:55 AM, 28-Oct-2026
एयरलाइन कंपनियों के हवाई यात्रियों की संख्या सितंबर में 6.5 फीसदी घटी
देश में घरेलू हवाई यातायात इस साल सितंबर में सालाना आधार पर 6.5 फीसदी घट गया और यात्री संख्या 1.18 करोड़ से कुछ अधिक रही। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। स्पाइसजेट की घरेलू बाजार हिस्सेदारी सितंबर माह में अगस्त के 1.2 फीसदी से घटकर 0.6 फीसदी रह गई। वहीं, एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी मामूली बढ़कर 26.7 फीसदी से 26.8 फीसदी हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी अगस्त के 65 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 65.4 फीसदी हो गई। अकासा एयर की हिस्सेदारी भी 5.5 फीसदी से मामूली बढ़कर 5.6 फीसदी हो गई। अन्य निर्धारित विमानन कंपनियों में स्टार एयर और फ्लाई91 की घरेलू बाजार हिस्सेदारी अगस्त के मुकाबले सितंबर में क्रमशः 0.7 फीसदी तथा 0.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रही। आंकड़ों के अनुसार एलायंस एयर की बाजार हिस्सेदारी अगस्त के 0.5 फीसदी से घटकर सितंबर में 0.4 फीसदी रह गई।

10:54 AM, 28-Oct-2026
दिल्ली में शुरू हुई शराब की ऑनलाइन बुकिंग, अभी 'होम डिलीवरी' की सुविधा नहीं
दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) के 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप के जरिए अब खुदरा दुकानों से शराब की अग्रिम बुकिंग की जा सकती है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अभी 'होम डिलीवरी' की कोई सुविधा नहीं होगी और खरीदारों को ऑनलाइन बुक की गई और भुगतान की गई शराब की बोतलों को 48 घंटे के भीतर खुद जाकर लेना होगा. यह अग्रिम बुकिंग दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले डीएसआईआईडीसी के 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप के जरिये की जा सकती है. यह निगम शहर में लगभग 200 खुदरा स्टोर संचालित करता है. शहर में चार ऐसे निगम हैं, जिन्हें 700 से अधिक खुदरा दुकानों के माध्यम से सामूहिक रूप से शराब बेचने की अनुमति है. अधिकारियों ने कहा कि शराब की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर अब तक प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक नहीं रही है, और इसका आगे का विस्तार उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा.

10:52 AM, 28-Oct-2026
जियो को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को प्रतिबद्ध: आकाश अंबानी
जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने बुधवार को कहा कि कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों से मिली प्रतिक्रिया उम्मीदों से बढ़कर रही। उन्होंने भाई-बहन ईशा और अनंत के साथ मिलकर कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता जतायी। शेयर बाजार में कंपनी के सूचीबद्ध होने के समारोह में आकाश अंबानी ने कहा कि जियो का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में ऐसी प्रौद्योगिकियों को आम लोगों तक पहुंचाना है, जिनमें भारतीयों के जीवन को बदलने की क्षमता है। इनमें अंतरिक्ष से संपर्क भी शामिल है। अंबानी ने समारोह में कहा, ‘‘हम जियो को विकास और उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लेते हैं।’’

10:09 AM, 28-Oct-2026
21 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Jio IPO
रिलायंस समूह की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों ने आज बुधवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. देश के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ ने मजबूत प्रीमियम के साथ डेब्यू किया. इश्यू प्राइस 1,119 रुपए के मुकाबले शेयर करीब 1,358 रुपए पर लिस्ट हुए. इससे निवेशकों को 21.36 फीसदी का तुरंत मुनाफा मिल गया.
09:19 AM, 28-Oct-2026
शुरुआती कारोबार में गिरता जा रहा बाजार
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार में गिरावट बड़ी होती दिख रही है. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स करीब 690 अंक गिरकर 72,910 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 185 अंक की गिरावट में 22,565 अंक के पास कारोबार कर रहा था.
09:18 AM, 28-Oct-2026
एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में जबरदस्त रैली
जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) करीब 880 अंक (1.39 फीसदी) की शानदार तेजी लेकर 64,145 अंक के पार कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 0.20 फीसदी के लाभ में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 353.70 अंक यानी 6.27 फीसदी की बड़ी बढ़त में 6,000 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 3.49 फीसदी की मजबूती देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.029 फीसदी की मामूली तेजी में कारोबार कर रहा था.
09:18 AM, 28-Oct-2026
अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों से जारी रही रौनक
भारतीय समय के अनुसार, देर रात मंगलवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 15.99 अंक (0.03 फीसदी) की हल्की तेजी के साथ 52,377.57 अंक पर बंद हुआ. यह अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 2,000 अंक दूर है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 45.83 अंक (0.60 फीसदी) की बढ़त लेकर 7,722.60 अंक पर बंद हुआ. 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. यह इतिहास में पहली बार हुआ था, जब यह सूचकांक 7,800 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) 1.18 फीसदी चढ़कर 26,477.81 अंक पर बंद हुआ. पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबार में यह 26,000 अंक के स्तर से नीचे लुढ़क गया था. उससे पहले 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था.
09:13 AM, 28-Oct-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:13 AM, 28-Oct-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 28 October 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की दबाव में शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से नीचे गिरा हुआ था. यह सुबह के सेशन में 51.50 अंक (0.23 फीसदी) की गिरावट लेकर 22,593 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गैप-डाउन में हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में भी बाजार का रुख गिरावट वाला था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 345 अंक नीचे 73,255 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 72 अंक नीचे 22,680 अंक से नीचे खुलने का इशारा दे रहा था.
07:53 AM, 28-Oct-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज फिर से कारोबार की दबाव में शुरुआत की. आज बुधवार की सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 345.23 अंक (0.47 फीसदी) के नुकसान में 73,253.44 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 71.75 अंक (0.32 फीसदी) गिरकर 22,678 अंक पर खुला.
इससे पहले घरेलू बाजार में मंगलवार को फिर से दबाव बनता दिखा था. पूरे दिन हुए उठापटक से भरे कारोबार के बाद दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने कारोबार को पुराने स्तर के आसपास ही बंद किया था. सप्ताह के दूसरे दिन का कारोबार बंद होने के बाद बीएसई सेंसेक्स मामूली 8.08 अंक (0.011 फीसदी) कमजोर होकर 73,598.67 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 3.45 अंक (0.015 फीसदी) की हल्की गिरावट लेकर 22,749.75 अंक पर पहुंच गया था. इससे पहले सोमवार को इस सप्ताह की अच्छी शुरुआत हुई थी. सप्ताह के पहले कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार 4 दिनों से चली आ रही गिरावट को थामने में कामयाब रहे थे. सोमवार को सेंसेक्स में 482.92 अंक (0.66 फीसदी) की और निफ्टी 50 इंडेक्स में 153.20 अंक (0.68 फीसदी) की तेजी आई थी. उससे पहले बीते सप्ताह के दौरान बाजार को हर रोज नुकसान उठाना पड़ा था. पूरे हफ्ते के दौरान बीएसई सेंसेक्स को 1,605.45 अंक का भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा था. वहीं निफ्टी पूरे हफ्ते में 546.15 अंक नीचे लुढ़का था.