LIVE Updates: मारुति सुजुकी इंडिया का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 26.36 प्रतिशत घटकर 2,466 करोड़ रुपये

खास बातें
लाइव अपडेट
आरबीआई गवर्नर ने राज्यों को सतर्कता से कर्ज लेने की सलाह दी
चार लिंक एक्सप्रेसवे से यूपी में निवेश और रियल एस्टेट को मिलेगा बढ़ावा: पीयूष लोहिया
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा चार लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दिए जाने पर लोहिया वर्ल्डस्पेस के प्रबंध निदेशक पीयूष लोहिया ने इसे राज्य की आर्थिक क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा एक्सप्रेसवे के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से यात्रा का समय घटेगा, उभरते बाजारों तक पहुंच आसान होगी और निवेश के नए अवसर बनेंगे. लोहिया के मुताबिक, बेहतर कनेक्टिविटी से टियर-II शहरों और विकसित हो रहे शहरी केंद्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है. इससे रोजगार के अवसर पैदा होने के साथ आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की मांग भी बढ़ सकती है. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का वास्तविक असर एक्सप्रेसवे चालू होने और आर्थिक गतिविधियों के स्थापित शहरी केंद्रों से बाहर फैलने पर दिखाई देगा. इससे उत्तर प्रदेश में संतुलित विकास को बढ़ावा मिल सकता है और बुनियादी ढांचा दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि का उत्प्रेरक बन सकता है.
मारुति सुजुकी इंडिया का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 26.36 प्रतिशत घटकर 2,466 करोड़ रुपये
इरडा आपसी सहमति के बाद ही वितरण सुधारों को लागू करेगा: अजय सेठ
बजाज ऑटो का एकल आधार पर शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 35 प्रतिशत बढ़कर 3,354 करोड़ रुपये
नागपुर में बनेगी पहली लग्जरी गोल्फ कोर्स टाउनशिप, 2,100 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
क्रिसला डेवलपर्स ने हीरानंदानी कम्युनिटीज के साथ साझेदारी में नागपुर में लग्जरी गोल्फ कोर्स टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की है. इस प्रोजेक्ट से करीब 2,100 करोड़ रुपये के राजस्व की संभावना जताई गई है. ‘एलेवा बाय हीरानंदानी कम्युनिटीज’ के तहत विकसित होने वाली इस टाउनशिप में नियो-क्लासिकल डिजाइन, विशाल गोल्फ कोर्स, हरियाली और प्रीमियम आवासीय सुविधाएं होंगी. प्रोजेक्ट में 51 अल्ट्रा-लग्जरी प्लॉट्स के साथ टाउनहाउस और विला भी शामिल होंगे. हीरानंदानी कम्युनिटीज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि समृद्धि एक्सप्रेसवे, मेट्रो और मिहान जैसी परियोजनाओं के कारण नागपुर में आवासीय, कमर्शियल, लॉजिस्टिक्स और रिटेल रियल एस्टेट की मांग बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी क्रिसला डेवलपर्स के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को विकसित करेगी. इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में रोजगार, निवेश और सामाजिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलयान नियमावली को मंत्रिमंडल की मंजूरी
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स गुजरात में 1,250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: लाल निशान के साथ बाजार बंद, Nifty 22,749.75 अंक पर क्लोज

मिंत्रा के ‘बिग फैशन फेस्टिवल’ में ऑर्डर दोगुने, नए ग्राहकों की संख्या बढ़ी
उत्तर प्रदेश में कंपनियों के विलय-विभाजन की नियमावली को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स के लिए 3,000 इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात करेंगे टाटा मोटर्स, अमेजन
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: Sensex में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, Nifty 22,700 के नीचे

अनूप बागची से एचडीएफसी बैंक के सीईओ एवं एमडी का पद संभाला
टाटा मोटर्स की इवेको अधिग्रहण पेशकश को 80 प्रतिशत की अहम सीमा से अधिक स्वीकृति
सनटेक रियल्टी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 57 करोड़ रुपये
शुरुआती कारोबार में गिरावट हुई ठोस
सुबह एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में शानदार तेजी
देर रात आई अमेरिकी बाजार में अच्छी तेजी
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
Stock/Share Market Today News LIVE on 27 October 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
इससे पहले घरेलू बाजार ने सोमवार को इस सप्ताह की अच्छी शुरुआत की थी. सप्ताह के पहले कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांका बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी न सिर्फ शुरुआती गिरावट से उबरने में कामयाब रहे, बल्कि उन्होंने सफलता से लगातार 4 दिनों से चली आ रही गिरावट को भी थाम दिया. सोमवार को कारोबार बंद होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 482.92 अंक (0.66 फीसदी) मजबूत होकर 73,606.75 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 153.20 अंक (0.68 फीसदी) की तेजी लेकर 22,753.20 अंक पर पहुंच गया था. इससे पहले पिछला सप्ताह बाजार के लिए बुरा साबित हुआ था, जिसमें हर रोज बाजार को नुकसान उठाना पड़ा था. पूरे हफ्ते के दौरान बीएसई सेंसेक्स को 1,605.45 अंक का भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा था. वहीं निफ्टी पूरे हफ्ते में 546.15 अंक नीचे लुढ़का था.




