शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: पलटी चाल, 22,700 के करीब निफ्टी, सेंसेक्स 330 अंक उछला
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Mon, 26 Oct 2026 09:16 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
10:44 AM, 26-Oct-2026
भारत और रॉटरडैम बंदरगाह प्राधिकरण कार्गो प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने में जुटे: पीयूष गोयल
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि कार्गो निकासी में तेजी लाने और जहाजों के फेरे के समय को कम करने के लिए भारतीय और रॉटरडैम बंदरगाह प्राधिकरण भारत में प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत को बंदरगाह क्षमता में काफी सुधार करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, ''भारत में सीमा शुल्क प्राधिकरण और रॉटरडैम बंदरगाह प्राधिकरण यह पता लगा रहे हैं कि हम भारत में आधुनिक मानक लाने, कार्गो की तेज निकासी और जहाजों के फेरे के समय में तेजी लाने के लिए कैसे डिजिटलीकरण कर सकते हैं.''
मंत्री ने रॉटरडैम बंदरगाह का दौरा किया और रॉटरडैम बंदरगाह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बौडेविज्न सीमेंस से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों पक्षों के व्यवसायों के लिए भारी संभावनाएं पैदा करेगा. उन्होंने कहा, “पिछले एक दशक में अपनी बंदरगाह क्षमता को दोगुना करने के बावजूद, भारत को अभी और अधिक क्षमता की आवश्यकता है. हमें उम्मीद है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सहारा देने के लिए, अगले दो दशकों में (2047 तक) बंदरगाह क्षमता दो बार दोगुनी हो जाएगी.”

कर्जत में 3,000 मेगावाट की परियोजना भीमाशंकर अभयारण्य से बाहर: टोरेंट पावर
टोरेंट पावर ने महाराष्ट्र के कर्जत में प्रस्तावित 3,000 मेगावाट की ‘पंप्ड स्टोरेज’ परियोजना को लेकर पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि यह परियोजना भीमाशंकर वन्यजीव अभयारण्य से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित है और इससे जुड़ी सभी इकाइयां अभयारण्य तथा उसके पारिस्थितिकी-संवेदनशील क्षेत्र से बाहर हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र को बिजली की आपूर्ति करने वाली यह परियोजना सौर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ने के साथ बिजली ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगी. इससे शाम के समय बिजली की अधिक मांग के दौरान कोयले से बिजली उत्पादन पर निर्भरता भी कम होगी. कंपनी ने अभयारण्य के भीतर पेड़ों की कटाई किए जाने संबंधी खबरों को भी खारिज करते हुए कहा कि ये गलत जानकारी पर आधारित हैं. ‘पंप्ड स्टोरेज’ परियोजनाओं में अतिरिक्त बिजली, आमतौर पर सौर और पवन ऊर्जा से प्राप्त बिजली, का इस्तेमाल पानी को पंप करके ऊंचाई पर स्थित जलाशय में जमा करने के लिए किया जाता है. बिजली की मांग बढ़ने पर इस पानी को छोड़कर बिजली पैदा की जाती है.

10:09 AM, 26-Oct-2026
सुबह के 10 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स करीब 360 अंक चढ़कर 73,485 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी 95 अंक बढ़कर 22,700 अंक के करीब कारोबार कर रहा था.
09:22 AM, 26-Oct-2026
शुरुआती कारोबार में गहराई गिरावट
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार में गिरावट गहरी होती दिख रही है. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स करीब 490 अंक गिरकर 72,635 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी महज 170 अंक की गिरावट में 22,430 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था.
09:17 AM, 26-Oct-2026
एशियाई बाजार (Asian Stocks Market) में भी गिरावट हावी
जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) करीब 245 अंक (0.39 फीसदी) की गिरावट लेकर 62,450 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 0.36 फीसदी के हल्के लाभ में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 0.79 फीसदी की गिरावट में कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 2.01 फीसदी की गिरावट देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.073 फीसदी की मामूली बढ़त में कारोबार कर रहा था.
09:14 AM, 26-Oct-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:13 AM, 26-Oct-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 26 October 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की दबाव में शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से कुछ नीचे गिरा हुआ था. यह सुबह के सेशन में 12 अंक (0.05 फीसदी) की गिरावट लेकर 22,596 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत दबाव में हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में भी बाजार का रुख गिरावट वाला था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 135 अंक नीचे 72,990 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 75 अंक नीचे 22,525 अंक से नीचे खुलने का इशारा दे रहा था.
07:39 AM, 26-Oct-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: घरेलू बाजार में पिछले सप्ताह से लगातार दबाव बना हुआ है. बीते सप्ताह के दौरान बाजार में हर रोज गिरावट आई. अब गिरावट का यह दबाव नए सप्ताह में भी बने रहने की आशंका है. आज सोमवार की सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 133.79 अंक (0.18 फीसदी) के नुकसान में 72,990.04 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 75.60 अंक (0.33 फीसदी) गिरकर 22,524.40 अंक पर खुला.
बीते सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार 23 अक्टूबर के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 125.56 अंक (0.17 फीसदी) गिरकर 73,123.83 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 87.65 अंक (0.39 फीसदी) की गिरावट लेकर 22,600 अंक पर आ गया था. सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सेंसेक्स में 460.30 अंक यानी 0.62 फीसदी की और निफ्टी में 123.70 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट आई थी. उससे पहले बुधवार को सेंसेक्स में 143.21 अंक यानी 0.19 फीसदी की और निफ्टी 50 में 77.60 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट आई थी. सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को कोई कारोबार नहीं हुआ था. दशहरा/दुर्गापूजा के मौके पर सप्ताह के दूसरे दिन बीएसई और एनएसई में अवकाश रहा था. वहीं सोमवार को बाजार ने नुकसान के साथ सप्ताह की शुरुआत की थी. सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 876.38 अंक यानी 1.17 फीसदी के और निफ्टी 50 इंडेक्स 257.20 अंक यानी 1.11 फीसदी के नुकसान में रहा था. पूरे हफ्ते की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स को इस दौरान 1,605.45 अंक का भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा था. वहीं निफ्टी पूरे हफ्ते में 546.15 अंक नीचे लुढ़का था.