Live
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: फिर लुढ़का बाजार, खुलते ही 22,600 से भी नीचे आया निफ्टी
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Thu, 22 Oct 2026 09:16 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
09:22 AM, 22-Oct-2026
शुरुआती कारोबार में गिरावट बरकरार
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार में गिरावट बरकरार दिख रही है. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स करीब 565 अंक की गिरावट में 73,145 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 210 अंक की गिरावट लेकर 22,600 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था.
09:17 AM, 22-Oct-2026
एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में सुबह गिरावट
जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) 485 अंक (0.75 फीसदी) की गिरावट लेकर 64,135 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 1.27 फीसदी के लाभ में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 1.79 फीसदी की गिरावट में कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 1.63 फीसदी की गिरावट देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.98 फीसदी के तगड़े नुकसान में कारोबार कर रहा था.
09:17 AM, 22-Oct-2026
वॉल स्ट्रीट (Wall Street) पर देर रात आई थी तेजी
भारतीय समय के अनुसार, देर रात बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 360.21 अंक (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 52,856.09 अंक पर बंद हुआ. यह अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 1,500 अंक दूर है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 44.60 अंक (0.58 फीसदी) ऊपर 7,757.17 अंक पर बंद हुआ. अब यह नया रिकॉर्ड बनाने से बस 60 अंक दूर है. बीते सप्ताह के दौरान 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. यह इतिहास में पहली बार हुआ था, जब यह सूचकांक 7,800 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) 1.05 फीसदी के लाभ में 26,702.86 अंक पर बंद हुआ. इसने भी बीते सप्ताह 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था.
09:14 AM, 22-Oct-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:14 AM, 22-Oct-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 22 October 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की खराब शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से नीचे गिरा हुआ था. यह सुबह के सेशन में 38.50 अंक (0.17 फीसदी) की गिरावट लेकर 22,690 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज कारोबार की शुरुआत घाटे में हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में भी बाजार का रुख नुकसान वाला था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 365 अंक नीचे 73,345 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 125 अंक की गिरावट में 22,690 अंक से नीचे खुलने का इशारा दे रहा था.
07:39 AM, 22-Oct-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: घरेलू बाजार में इस सप्ताह फिर से लगातार दबाव बना हुआ है. अब तक इस सप्ताह में दो ही दिन कारोबार हुए हैं और दोनों कारोबार में बाजार लुढ़का है. अब आज गुरुवार को भी बाजार पर दबाव बरकरार है. सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 366.36 अंक (0.50 फीसदी) के नुकसान में 73,343.33 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 123.60 अंक (0.54 फीसदी) गिरकर 22,687.75 अंक पर खुला.
इससे पहले घरेलू बाजार में बुधवार को आईटी शेयरों के दम पर कारोबार की शानदार शुरुआत हुई थी. एक समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगभग 1-1 फीसदी के लाभ में थे. हालांकि यह तेजी टिक नहीं पाई. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 143.21 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट लेकर 73,709.69 अंक पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 77.60 अंक यानी 0.34 फीसदी के नुकसान में 22,811.35 अंक पर रहा था. उससे पहले मंगलवार को कोई कारोबार नहीं हुआ था. दशहरा/दुर्गापूजा के मौके पर सप्ताह के दूसरे दिन बीएसई और एनएसई में अवकाश रहा था. वहीं सोमवार को बाजार ने नुकसान के साथ सप्ताह की शुरुआत की थी. सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 876.38 अंक यानी 1.17 फीसदी के और निफ्टी 50 इंडेक्स 257.20 अंक यानी 1.11 फीसदी के नुकसान में रहा था.
इससे पहले घरेलू बाजार में बुधवार को आईटी शेयरों के दम पर कारोबार की शानदार शुरुआत हुई थी. एक समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगभग 1-1 फीसदी के लाभ में थे. हालांकि यह तेजी टिक नहीं पाई. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 143.21 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट लेकर 73,709.69 अंक पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 77.60 अंक यानी 0.34 फीसदी के नुकसान में 22,811.35 अंक पर रहा था. उससे पहले मंगलवार को कोई कारोबार नहीं हुआ था. दशहरा/दुर्गापूजा के मौके पर सप्ताह के दूसरे दिन बीएसई और एनएसई में अवकाश रहा था. वहीं सोमवार को बाजार ने नुकसान के साथ सप्ताह की शुरुआत की थी. सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 876.38 अंक यानी 1.17 फीसदी के और निफ्टी 50 इंडेक्स 257.20 अंक यानी 1.11 फीसदी के नुकसान में रहा था.




