शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: लाल निशान के साथ बाजार बंद, Nifty 22,811.35 अंक पर क्लोज
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Wed, 21 Oct 2026 09:16 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
03:37 PM, 21-Oct-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: लाल निशान के साथ बाजार बंद, Nifty 22,811.35 अंक पर क्लोज
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार 21 अक्टूबर 2026 को बीएसई सेंसेक्स 143.21 अंक या 0.19 फीसदी अंक गिरकर 73,709.69 अंक पर व एनएसई निफ्टी 77.60 अंक या 0.34 फीसदी टूटकर 22,811.35 अंक पर क्लोज हुआ.

02:57 PM, 21-Oct-2026
कर्मयोगी भारत, ओपनएआई ने सिविल सेवकों के एआई कौशल विकास के लिए किया समझौता
सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-लाभकारी कंपनी कर्मयोगी भारत और ओपनएआई ने भारत की सिविल सेवाओं में क्षमता विकास को मजबूत करने के लिए सहयोग की बुधवार को घोषणा की. इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को कृत्रिम मेधा (एआई) का आत्मविश्वास के साथ उपयोग करने और नई क्षमताओं के जरिये जनसेवाओं के बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करना है. कर्मयोगी भारत आईजीओटी कर्मयोगी मंच का संचालन और प्रबंधन करती है. यह मंच सिविल सेवा के अधिकारियों को उनकी दक्षता बढ़ाने के लिए कभी भी, कहीं भी और किसी भी उपकरण से सीखने की सुविधा देता है. जानकारी के अनुसार, इस सहयोग के तहत ओपनएआई अकादमी के क्षमता विकास संबंधी संसाधनों को आईजीओटी कर्मयोगी के शिक्षण तंत्र में शामिल किया जाएगा. इससे केंद्र और राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को इन संसाधनों तक पहुंच मिलेगी. यह पहल ‘मिशन कर्मयोगी’ के लक्ष्यों के अनुरूप पेशेवर, अच्छी तरह प्रशिक्षित और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार सिविल सेवा के निर्माण में मदद करेगी.
02:27 PM, 21-Oct-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: Sensex में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट, Nifty 22,700 के नीचे

10:20 AM, 21-Oct-2026
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को लगभग दोगुना मांग के दम पर पूर्ण अभिदान मिला: सूत्र09:24 AM, 21-Oct-2026
शुरुआती कारोबार में तेज हुई बाजार की बढ़त
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार में तेजी बढ़ती दिख रही है. सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स करीब 670 अंक की तेजी में 74,515 अंक के पार कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 190 अंक की बढ़त लेकर 23,080 अंक के करीब कारोबार कर रहा था.
09:18 AM, 21-Oct-2026
एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में रैली
जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) 955 अंक (1.49 फीसदी) की बढ़त लेकर 65,030 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 1.26 फीसदी के लाभ में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 4.34 फीसदी की बड़ी तेजी में कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 1.95 फीसदी की तेजी देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.36 फीसदी के लाभ में कारोबार कर रहा था.
09:17 AM, 21-Oct-2026
डाउ जोन्स 1% से ज्यादा हुआ मजबूत
भारतीय समय के अनुसार, देर रात मंगलवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 529.85 अंक (1.02 फीसदी) की तेजी के साथ 52,495.88 अंक पर बंद हुआ. यह अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 2,000 अंक दूर है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 21.84 अंक (0.28 फीसदी) ऊपर 7,712.57 अंक पर बंद हुआ. बीते सप्ताह के दौरान 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. यह इतिहास में पहली बार हुआ था, जब यह सूचकांक 7,800 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) 0.02 फीसदी के मामूली नुकसान में 26,424.82 अंक पर बंद हुआ. इसने भी बीते सप्ताह 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था.
09:15 AM, 21-Oct-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:15 AM, 21-Oct-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 21 October 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की अच्छी शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से ऊपर चढ़ा हुआ था. यह सुबह के सेशन में 126 अंक (0.55 फीसदी) की तेजी लेकर 23,016.50 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज कारोबार की शुरुआत फायदे में हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में भी बाजार का रुख तेजी वाला था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 485 अंक ऊपर 74,340 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 127 अंक की बढ़त में 23,016 अंक के पास खुलने का इशारा दे रहा था.
07:47 AM, 21-Oct-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: घरेलू बाजार में अवकाश के बाद आज सप्ताह के तीसरे दिन कारोबार की मजबूत शुरुआत हुई. बुधवार की सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 485.03 अंक (0.66 फीसदी) के लाभ में 74,337.93 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 127.05 अंक (0.56 फीसदी) ऊपर 23,016 अंक पर खुला.
घरेलू बाजार में एक दिन पहले मंगलवार को कोई कारोबार नहीं हुआ था. दशहरा/दुर्गापूजा के मौके पर सप्ताह के दूसरे दिन बीएसई और एनएसई में अवकाश रहा था. उससे पहले सोमवार को बाजार ने नुकसान के साथ सप्ताह की शुरुआत की थी. सप्ताह के पहले दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 876.38 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट लेकर 73,852.90 अंक पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 257.20 अंक यानी 1.11 फीसदी के नुकसान में 22,888.95 अंक पर रहा था.
घरेलू बाजार में एक दिन पहले मंगलवार को कोई कारोबार नहीं हुआ था. दशहरा/दुर्गापूजा के मौके पर सप्ताह के दूसरे दिन बीएसई और एनएसई में अवकाश रहा था. उससे पहले सोमवार को बाजार ने नुकसान के साथ सप्ताह की शुरुआत की थी. सप्ताह के पहले दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 876.38 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट लेकर 73,852.90 अंक पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 257.20 अंक यानी 1.11 फीसदी के नुकसान में 22,888.95 अंक पर रहा था.




