शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: Sensex में 300 अंक से ज्यादा की तेजी, Nifty 23,100 के पार
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Fri, 16 Oct 2026 09:16 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
12:57 PM, 16-Oct-2026
क्रिसुमी कॉरपोरेशन गुरुग्राम में लक्जरी आवास बनाने के लिए 1,300 करोड़ रुपये करेगी निवेश
जापान की सुमितोमो कॉरपोरेशन और कृष्णा ग्रुप के संयुक्त उद्यम रियल एस्टेट कंपनी क्रिसुमी कॉरपोरेशन ने गुरुग्राम में करीब 550 लक्जरी आवास बनाने के लिए 1,300 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है. कंपनी की वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास खंड में भी प्रवेश करने की योजना है. क्रिसुमी कॉरपोरेशन गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर 33.5 एकड़ में फैली आवासीय परियोजना ‘क्रिसुमी सिटी’ विकसित कर रही है. कंपनी ने शुक्रवार को इस परियोजना के पांचवें और छठे चरण की शुरुआत की. ‘द फॉरेस्ट रिजर्व’ नाम के इन चरणों में कुल 542 अपार्टमेंट बनाए जाएंगे. क्रिसुमी कॉरपोरेशन के चेयरमैन अशोक कपूर ने कहा, हम एक ‘मिनी-जापानी शहर’ विकसित कर रहे हैं.
12:18 PM, 16-Oct-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: Sensex में 300 अंक से ज्यादा की तेजी, Nifty 23,100 के पार

10:54 AM, 16-Oct-2026
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द से जल्द पूरा होने की उम्मीद: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को वैश्विक व्यापार तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के हित में जल्द से जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हाल में भारतीय वाणिज्य मंत्री ने भी कहा है कि वे समझौते पर जल्द हस्ताक्षर होने की उम्मीद कर रहे हैं और ऐसा चाहते हैं. बातचीत जारी है. मुझे उम्मीद है कि वैश्विक व्यापार और दोनों साझेदारों, भारत तथा अमेरिका के बीच व्यापार के हित में इस समझौते को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा.’’ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया गया है और उसके कानूनी मसौदे पर काम जारी है.
चीन के साथ व्यापार पर सीतारमण ने कहा कि चीन के साथ वर्षों से बातचीत के बावजूद बढ़ता व्यापार असंतुलन और भारतीय उत्पादों के लिए बाजार तक पहुंच पर लगातार लगी पाबंदियां प्रमुख चिंताएं बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने चीन में जेनेरिक दवाओं, गोवंश का मांस, सब्जियों और अन्य जल्दी खराब होने वाले उत्पादों के लिए बाजार तक पहुंच हासिल करने की लगातार कोशिश की है, लेकिन वर्षों से बातचीत के बावजूद बहुत कम प्रगति हुई है. सीतारमण ने यह बात थाईलैंड के बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)-विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के दौरान ‘अटलांटिक काउंसिल’ के साथ बातचीत में कही. उन्होंने कहा, ‘‘भारत और चीन के बीच व्यापार में गैर-शुल्क बाधाएं सबसे बड़ी रुकावट हैं.’’

09:48 AM, 16-Oct-2026
टाटा ट्रस्ट ने सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को चुनौती दी
टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित होने वाले दो ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के कार्यालय में हलफनामा दाखिल कर अपने कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को चुनौती दी. सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और बाई हीराबाई जमशेदजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टिट्यूशन ने कहा कि दिवंगत रतन टाटा के करीबी माने जाने वाले मिस्त्री का ट्रस्टी के रूप में कार्यकाल 28 अक्टूबर, 2025 को समाप्त हो गया था. ऐसी स्थिति में उन्हें न्यासों के संचालन और प्रशासन पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है. मिस्त्री ने कथित तौर पर दोनों ट्रस्ट में प्रशासन संबंधी खामियों और हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए चैरिटी कमिश्नर के समक्ष शिकायत की थी.

09:22 AM, 16-Oct-2026
शुरुआती कारोबार में लुढ़क गया बाजार
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार में तेजी गायब होती दिख रही है. सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स करीब 160 अंक के नुकसान में 74,155 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 30 अंक के नुकसान में 22,975 अंक के करीब कारोबार कर रहा था.
09:17 AM, 16-Oct-2026
एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में लौटी रिकवरी
जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) 1,130 अंक (1.75 फीसदी) की बढ़त लेकर 65,555 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 1.67 फीसदी के लाभ में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 2.59 फीसदी की बड़ी तेजी में कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 3.60 फीसदी की तेजी देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.95 फीसदी के लाभ में कारोबार कर रहा था.
09:17 AM, 16-Oct-2026
वॉल स्ट्रीट पर पर प्रमुख सूचकांकों ने की वापसी
भारतीय समय के अनुसार, देर रात गुरुवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 556.21 अंक (1.08 फीसदी) की तेजी के साथ 52,177.69 अंक पर बंद हुआ. यह अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 2,000 अंक दूर है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 25.12 अंक (0.33 फीसदी) ऊपर 7,744.06 अंक पर बंद हुआ. बीते सप्ताह के दौरान 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. यह इतिहास में पहली बार हुआ था, जब यह सूचकांक 7,800 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) मामूली 0.08 फीसदी की बढ़त में 26,713.03 अंक पर बंद हुआ. इसने भी बीते सप्ताह 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था.
09:15 AM, 16-Oct-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:14 AM, 16-Oct-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 16 October 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की अच्छी शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से ऊपर चढ़ा हुआ था. यह सुबह के सेशन में 96 अंक (0.42 फीसदी) की तेजी लेकर 23,084 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत फायदे में हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में भी बाजार का रुख तेजी वाला था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 25 अंक ऊपर 74,340 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 70 अंक की बढ़त में 23,065 अंक के पास खुलने का इशारा दे रहा था.
07:52 AM, 16-Oct-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: घरेलू बाजार में आज सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भी तेजी का रुख जारी रहने की उम्मीद है. सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 25.47 अंक (0.034 फीसदी) के मामूली लाभ में 74,341.08 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 67.75 अंक (0.29 फीसदी) ऊपर 23,065.10 अंक पर खुला.
घरेलू बाजार ने हालिया कुछ दिनों में शानदार रिकवरी दिखाई है. एक दिन पहले गुरुवार को तो दोनों प्रमुख सूचकांकों ने शानदार बढ़त दर्ज की. सप्ताह के चौथे दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स शानदार 1,533.72 अंक यानी 2.11 फीसदी की बढ़त लेकर 74,315.61 अंक पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 374.65 अंक यानी 1.66 फीसदी के लाभ में 22,997.35 अंक पर रहा था. उससे एक दिन पहले बुधवार को घरेलू बाजार में हल्की गिरावट आई थी. सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी और निफ्टी 50 इंडेक्स 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी के नुकसान में रहा था. उससे पहले मंगलवार को भी बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई थी. सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी की शानदार बढ़त में रहा था. निफ्टी 50 इंडेक्स 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी के लाभ में रहा था. वहीं सोमवार को सेंसेक्स 547.65 अंक यानी 0.76 फीसदी टूटा था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 157.10 अंक यानी 0.70 फीसदी के नुकसान में बंद हुआ था.