Live
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: वैश्विक रुझानों को मिली मात, खुलते ही सेंसेक्स 73,000 के पार
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Thu, 15 Oct 2026 09:16 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
10:23 AM, 15-Oct-2026
सिएट चालू तिमाही में टायर की कीमतें चार से छह प्रतिशत बढ़ाएगी: सीईओ
टायर बनाने वाली कंपनी सिएट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कंपनी कच्चे माल की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए चालू तिमाही में विभिन्न श्रेणियों के टायर की कीमतें चार से छह प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रही है. कंपनी ने पिछले दो तिमाहियों में कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन इससे रबड़ और पेट्रोलियम आधारित उत्पादों जैसे प्रमुख कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी की पूरी भरपाई नहीं हो सकी. इसका असर कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों में दिखा. इस दौरान उसका शुद्ध लाभ करीब 40 प्रतिशत घट गया और परिचालन लाभ मार्जिन एक अंक में आ गया. बनर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है, हालांकि यह पर्याप्त नहीं रही. हमें अब भी लागत की भरपाई करनी है और प्रतिस्थापन बाजार में कीमतें और बढ़ानी हैं. मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के लिए कीमतों में बदलाव मूल्य सूचकांक के आधार पर होगा. अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भी कीमतें बढ़ानी होंगी.”

डीजीसीए ने उड़ानों में एक विशेष मॉडल के पावर बैंक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उड़ानों में पावर बैंक के एक विशेष मॉडल के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. डीजीसीए ने 29 सितंबर को जारी एक सूचना में पावर बैंक में आग लगने की हाल की घटना का हवाला देते हुए ‘मोबिकिन्स एमके-पीबी-04’ पावर बैंक को ले जाने और उपयोग करने पर रोक लगा दी है. इस घटना के विस्तृत ब्योरे या पावर बैंक बनाने वाली कंपनी के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है. डीजीसीए ने कहा कि पावर बैंक में आग लगने की हाल की घटना और उससे जुड़े संभावित सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए इसे भारत से आने-जाने वाली या देश के भीतर संचालित किसी भी उड़ान में विमान पर ले जाने या उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी. यह प्रतिबंध यात्रियों के सामान (पंजीकृत और केबिन सामान सहित) तथा माल के रूप में ले जाने पर भी लागू होगा.

10:22 AM, 15-Oct-2026
चांदी की रिफाइनरी, टकसालों के लिए प्रमाणन योजना की शुरुआत
खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को चांदी की रिफाइनरी और टकसालों के लिए प्रमाणन योजना शुरू की. इसका उद्देश्य देश में चांदी की सिल्लियों और सिक्कों की शुद्धता सुनिश्चित करना और उन पर हॉलमार्किंग को बढ़ावा देना है. 'विश्व मानक दिवस 2026' के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत की गई. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने बीआईएस सिल्वर रिफाइनरी योजना के साथ उभरती प्रौद्योगिकियों और स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन से जुड़े नए भारतीय मानक भी पेश किए. इसके अलावा, टिकाऊ कृषि और विनिर्माण के लिए मानकीकरण का एक रोडमैप जारी किया गया. बयान में कहा गया, “चांदी की रिफाइनरी और टकसालों के लिए बीआईएस प्रमाणन योजना से देशभर में चांदी की सिल्लियों और सिक्कों की शुद्धता सुनिश्चित करने तथा उन पर हॉलमार्क लगाने की व्यवस्थित व्यवस्था होगी. इससे चांदी की शुद्धता के लिए एक राष्ट्रीय ढांचा तैयार होगा, जो पहले से लागू स्वर्ण रिफाइनरी योजना पर आधारित है.”

09:21 AM, 15-Oct-2026
शुरुआती कारोबार में बढ़ रही तेजी
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार में तेजी ठोस होती दिख रही है. सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स करीब 285 अंक के लाभ में 73,070 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 72 अंक के लाभ में 22,695 अंक से करीब कारोबार कर रहा था.
09:21 AM, 15-Oct-2026
एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में भारी गिरावट
जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) 2,810 अंक (4.15 फीसदी) की भारी-भरकम गिरावट लेकर 64,935 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 2.15 फीसदी के बड़े नुकसान में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 7.69 फीसदी की जबरदस्त गिरावट में कारोबार कर रहा था. इस सप्ताह मंगलवार को भी इसमें करीब 6 फीसदी की भारी गिरावट आई थी. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 7.17 फीसदी की गिरावट देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.19 फीसदी के घाटे में कारोबार कर रहा था.
09:20 AM, 15-Oct-2026
वॉल स्ट्रीट पर देर रात आई तेज गिरावट
भारतीय समय के अनुसार, देर रात बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 48.62 अंक (0.09 फीसदी) की हल्की गिरावट के साथ 51,621.48 अंक पर बंद हुआ. यह अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 2,700 अंक दूर है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 86.51 अंक (1.11 फीसदी) नीचे 7,718.94 अंक पर बंद हुआ. बीते सप्ताह के दौरान 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. यह इतिहास में पहली बार हुआ था, जब यह सूचकांक 7,800 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) 1.88 फीसदी की बड़ी गिरावट लेकर 26,692.87 अंक पर बंद हुआ. इसने भी बीते सप्ताह 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था.
09:15 AM, 15-Oct-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:15 AM, 15-Oct-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 15 October 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की अच्छी शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से ऊपर चढ़ा हुआ था. यह सुबह के सेशन में 42 अंक (0.19 फीसदी) की तेजी लेकर 22,590 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज कारोबार की शुरुआत फायदे में हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में भी बाजार का रुख तेजी वाला था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 185 अंक ऊपर 72,965 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 50 अंक की बढ़त में 22,670 अंक के पास खुलने का इशारा दे रहा था.
07:45 AM, 15-Oct-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: घरेलू बाजार ने आज गुरुवार को वैश्विक रुझानों से उलट अच्छी शुरुआत की. देर रात अमेरिकी बाजारों में गिरावट आई. सुबह से एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली हो रही है. इसके बाद भी घरेलू बाजार ने अच्छी शुरुआत की. सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 183.91 अंक (0.25 फीसदी) के लाभ में 72,965.80 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 48.60 अंक (0.21 फीसदी) ऊपर 22,671.30 अंक पर खुला.
एक दिन पहले बुधवार को घरेलू बाजार पर एक बार फिर से दबाव हावी हो गया था. सप्ताह के तीसरे दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट लेकर 72,781.89 अंक पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी के नुकसान में 22,622.70 अंक पर रहा था. उससे पहले मंगलवार को बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई थी. सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी की शानदार बढ़त में रहा था. निफ्टी 50 इंडेक्स 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी के लाभ में रहा था. इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 547.65 अंक यानी 0.76 फीसदी टूटा था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 157.10 अंक यानी 0.70 फीसदी के नुकसान में बंद हुआ था.