Live
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: लाल खुलने के बाद बाजार की वापसी, 25,250 के पार निफ्टी
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Thu, 12 Nov 2026 09:21 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
09:28 AM, 12-Nov-2026
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये परः एम्फी
इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध निवेश अक्टूबर में करीब 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये रह गया जबकि सितंबर में यह 38,306 करोड़ रुपये था. म्यूचुअल फंड उद्योग निकाय एम्फी ने बुधवार को यह जानकारी दी. हालांकि, इक्विटी श्रेणी में लगातार 60वें महीने शुद्ध निवेश आया. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, बाजार में गिरावट के कारण इक्विटी योजनाओं की प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) सितंबर के 37.54 लाख करोड़ रुपये से घटकर 30 अक्टूबर को 37.14 लाख करोड़ रुपये रह गईं. इस बीच, खुदरा निवेशकों के बीच लोकप्रिय व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये आने वाला निवेश भी मामूली रूप से घटकर अक्टूबर में 32,160 करोड़ रुपये रहा जबकि सितंबर में यह 32,490 करोड़ रुपये था. एसआईपी में योगदान करने वाले खातों की संख्या भी सितंबर के 10.06 करोड़ से घटकर अक्टूबर में 10 करोड़ रह गई.

09:25 AM, 12-Nov-2026
शुरुआती कारोबार में रिकवर हो रहा बाजार
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार रिकवरी लेता दिख रहा है. सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स करीब 210 अंक की बढ़त लेकर 82,090 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 40 अंक ऊपर 25,295 अंक के पास कारोबार कर रहा था.
09:25 AM, 12-Nov-2026
एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में भी सुबह तेजी
भारतीय समय के हिसाब से सुबह के 7:45 बजे जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) करीब 400 अंक (0.64 फीसदी) की बढ़त लेकर 61,640 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 0.65 फीसदी के फायदे में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 1.02 फीसदी के लाभ में 5,430 अंक पर कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 0.24 फीसदी की हल्की तेजी देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.06 फीसदी की गिरावट में कारोबार कर रहा था.
09:24 AM, 12-Nov-2026
वॉल स्ट्रीट (Wall Street) पर देर रात आई रिकवरी
भारतीय समय के अनुसार, देर रात 2.30 बजे बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 254.60 अंक (0.49 फीसदी) की बढ़त के साथ 52,486.49 अंक पर बंद हुआ. यह अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 2,000 अंक दूर है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 98.45 अंक (1.31 फीसदी) का लाभ लेकर 7,619.38 अंक पर बंद हुआ. यह अब अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 200 अंक दूर है. 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) 1.60 फीसदी चढ़ा और 25,466.19 अंक पर बंद हुआ. नास्डैक ने 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था.
09:19 AM, 12-Nov-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:18 AM, 12-Nov-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 12 November 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की नरम शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से मामूली ऊपर चढ़ा हुआ था. यह सुबह के सेशन में महज 20 अंक (0.08 फीसदी) की तेजी लेकर 25,245.50 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में बाजार का रुख हल्की गिरावट वाला हो चुका था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 117 अंक नीचे 81,760 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी लगभग 40 अंक नीचे 25,215 अंक के पास खुलने का इशारा दे रहा था.
08:03 AM, 12-Nov-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: घरेलू शेयर बाजार ने आज सप्ताह के चौथे दिन कारोबार की धीमी शुरुआत की. आज गुरुवार की सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 117.12 अंक (0.14 फीसदी) की हल्की गिरावट के साथ 81,762.27 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 41.55 अंक (0.16 फीसदी) नीचे 25,213.50 अंक पर खुला.
बुधवार को अवकाश के बाद बाजार खुलने पर शुरुआत में जबरदस्त तेजी दिखी. कारोबार समाप्त होने के बाद भी दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी अच्छी तेजी में रहे. सेंसेक्स 772.75 अंक यानी 0.95 फीसदी ऊपर 81,879.40 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 210.40 अंक यानी 0.84 फीसदी चढ़कर 25,255.05 अंक पर रहा था.
इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कोई कारोबार नहीं हुआ. दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में नियमित कारोबार स्थगित था. वहीं सोमवार को घरेलू बाजार में नए संवत 2083 का पहला पूरा कारोबार हुआ था, जिसमें दोनों प्रमुख सूचकांक हल्की तेजी में बंद हुए थे. सोमवार को सेंसेक्स में 107.25 अंक यानी 0.13 फीसदी की और निफ्टी 50 इंडेक्स 58.25 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी आई थी. रविवार को दीपावली के मौके पर हुए एक घंटे के खास मुहूर्त सेशन में बाजार को हल्का नुकसान उठाना पड़ा था. मुहूर्त सत्र में सेंसेक्स 28.62 अंक यानी 0.04 फीसदी गिरकर और निफ्टी 50 इंडेक्स 43.95 अंक यानी 0.18 फीसदी टूटकर बंद हुआ था.