Live
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: बाजार की दिवाली पार्टी जारी, 25,350 अंक के करीब खुला निफ्टी
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Wed, 11 Nov 2026 09:16 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
09:23 AM, 11-Nov-2026
शुरुआती कारोबार में बाजार ने बड़ी की बढ़त
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार की तेजी बढ़ रही है. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 1,250 अंक से ज्यादा की बढ़त लेकर 82,360 अंक के पार कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 330 अंक ऊपर 25,375 अंक के पास कारोबार कर रहा था.
09:17 AM, 11-Nov-2026
एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में तेजी जारी
भारतीय समय के हिसाब से सुबह के 7:40 बजे जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) करीब 570 अंक (0.94 फीसदी) की बढ़त लेकर 61,030 अंक के पास कारोबार कर रहा था. इस तरह निक्की ने फिर से 61,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 0.80 फीसदी के फायदे में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 0.74 फीसदी के लाभ में 5,280 अंक पर कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 4.17 फीसदी की शानदार तेजी देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.62 फीसदी की गिरावट में कारोबार कर रहा था.
09:17 AM, 11-Nov-2026
वॉल स्ट्रीट (Wall Street) पर देर रात आई थी गिरावट
भारतीय समय के अनुसार, देर रात 2.30 बजे मंगलवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 157.86 अंक (0.30 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,231.89 अंक पर बंद हुआ. यह अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 2,000 अंक दूर है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 29.01 अंक (0.38 फीसदी) का नुकसान लेकर 7,520.93 अंक पर बंद हुआ. यह अब अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 300 अंक दूर है. 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) 0.74 फीसदी गिरा और 25,065.87 अंक पर बंद हुआ. नास्डैक ने 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था.
09:14 AM, 11-Nov-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:13 AM, 11-Nov-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 11 November 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की अच्छी शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से जबरदस्त ऊपर चढ़ा हुआ था. यह सुबह के सेशन में एक समय 286.50 अंक (1.14 फीसदी) तक की शानदार तेजी लेकर 25,330.50 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज कारोबार की शुरुआत बड़ी तेजी के साथ हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में भी बाजार का रुख तेजी वाला ही था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 1,140 अंक ऊपर 82,250 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी लगभग 290 अंक ऊपर 25,340 अंक के पास खुलने का इशारा दे रहा था.
07:48 AM, 11-Nov-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: घरेलू शेयर बाजार ने आज सप्ताह के तीसरे दिन कारोबार की बंपर शुरुआत की. आज बुधवार की सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 1,142.03 अंक (1.41 फीसदी) की शानदार बढ़त के साथ 82,248.68 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 293.15 अंक (1.17 फीसदी) ऊपर 25,337.80 अंक पर खुला.
इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कोई कारोबार नहीं हुआ. दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में नियमित कारोबार स्थगित था. इससे पहले सोमवार को घरेलू बाजार में नए संवत 2083 का पहला पूरा कारोबार हुआ था, जिसमें दोनों प्रमुख सूचकांक हल्की तेजी में बंद हुए थे. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 107.25 अंक यानी 0.13 फीसदी ऊपर 81,106.65 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 58.25 अंक यानी 0.23 फीसदी चढ़कर 25,044.65 अंक पर रहा था. वहीं रविवार को दीपावली के मौके पर हुए एक घंटे के खास मुहूर्त सेशन में बाजार को हल्का नुकसान उठाना पड़ा था. मुहूर्त सत्र में सेंसेक्स 28.62 अंक यानी 0.04 फीसदी गिरकर और निफ्टी 50 इंडेक्स 43.95 अंक यानी 0.18 फीसदी टूटकर बंद हुआ था.
घरेलू शेयर बाजार के लिए बीता सप्ताह शानदार साबित हुआ था. बीते सप्ताह के दौरान पांचों कारोबार में बाजार मजबूत हुआ था और इस तरह बाजार को करीब 6 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त हासिल हुई थी.