शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: वैश्विक बिकवाली से रैली पर लगाम, 24,450 से नीचे आया निफ्टी
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Fri, 06 Nov 2026 09:17 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
09:47 AM, 06-Nov-2026
अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए जुलाई मध्य के बाद सबसे कम आवेदन आए
अमेरिका में पिछले सप्ताह बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या घटकर जुलाई मध्य के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गई. इससे संकेत मिलता है कि कंपनियां अब भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी से बच रही हैं और ज्यादातर कामगारों को रोजगार की सुरक्षा हासिल है. श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले सप्ताह बेरोजगारी भत्ते के लिए 1,89,000 लोगों ने आवेदन किया, जबकि उससे एक सप्ताह पहले यह संख्या 1,95,000 थी. चार सप्ताह का औसत भी घटकर 1,94,750 रह गया. बेरोजगारी भत्ते के लिए आने वाले आवेदन को छंटनी का संकेतक माना जाता है.

09:41 AM, 06-Nov-2026
100 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल
वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 91 डॉलर से ऊपर चढ़ गया है. बुधवार को भारी गिरावट के बाद गुरुवार को तेल बाजार में मजबूत वापसी हुई और आज शुक्रवार को भी यह रफ्तार कायम दिख रही है. ब्रेंट क्रूड पिछले सत्र में 3.67 डॉलर यानी करीब 3.88 फीसदी की बढ़त के साथ 98.29 डॉलर पर बंद हुआ था, जबकि डब्ल्यूटीआई में 2.40 डॉलर यानी 2.72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और यह 90.52 डॉलर पर बंद हुआ था. ऑयल प्राइस डॉट कॉम पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारतीय समय से सुबह के 9:30 बजे ब्रेंट क्रूड 1.24 डॉलर यानी 1.26 फीसदी की तेजी के साथ 99.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं अमेरिकी स्टैंडर्ड डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.80 डॉलर यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 91.32 डॉलर पर चल रहा था. मर्बन क्रूड 5 डॉलर यानी 4.96 फीसदी नीचे 95.89 डॉलर पर आया हुआ था. जबकि नैचुरल गैस 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 2.990 डॉलर पर था.
09:21 AM, 06-Nov-2026
शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में उठापटक
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार सीमित दायरे में ऊपर-नीचे हो रहा है. सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर सेंसेक्स 135 अंक की बढ़त लेकर 79,445 अंक के पास कारोबार कर रहा था. शुरुआती मिनटों में यह इंडेक्स 79,016.05 अंक तक लुढ़का था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 27 अंक नीचे 24,510 अंक के पास कारोबार कर रहा था. इससे पहले निफ्टी एक समय 24,388.05 अंक तक गिरा था.
09:20 AM, 06-Nov-2026
एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में कोस्पी पर लगा सर्किट
भारतीय समय के हिसाब से सुबह के 7:30 बजे जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) करीब 3,750 अंक (6.14 फीसदी) की भारी-भरकम गिरावट लेकर 57,330 अंक के नीचे कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 5.77 फीसदी के घाटे में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 6.66 फीसदी के बड़े नुकसान में कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 6.08 फीसदी की गिरावट देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.81 फीसदी की गिरावट में कारोबार कर रहा था.
09:20 AM, 06-Nov-2026
वॉल स्ट्रीट पर देर रात आई भारी गिरावट
भारतीय समय के अनुसार, देर रात 2.30 बजे बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 1,833.06 अंक (3.44 फीसदी) की जबरदस्त गिरावट के साथ 51,523.06 अंक पर बंद हुआ. यह अब अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 3,000 अंक दूर हो गया है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. एक दिन पहले ही डाउ जोन्स ने 3 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की थी. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 334.89 अंक (4.36 फीसदी) का नुकसान लेकर 7,353.73 अंक पर बंद हुआ. यह भी अब अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 500 अंक दूर हो गया है. 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) सबसे ज्यादा 5.52 फीसदी टूटा और 24,315 अंक पर बंद हुआ. अब यह करेक्शन जोन में एंटर कर चुका है और उच्च स्तर से 10 फीसदी से अधिक टूट चुका है. नास्डैक ने 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. तीनों प्रमुख सूचकांकों ने अप्रैल 2025 के बाद अपना सबसे खराब दिन देखा. छोटी कंपनियों वाला रसेल 2000 सूचकांक भी 4.45 फीसदी गिर गया और वह भी करेक्शन में चला गया.
09:15 AM, 06-Nov-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:15 AM, 06-Nov-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 06 November 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की दबाव में शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से नीचे गिरा हुआ था. यह सुबह के सेशन में 166 अंक (0.67 फीसदी) की गिरावट लेकर 24,433.50 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज कारोबार की शुरुआत नुकसान के साथ हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में बाजार का रुख लगभग फ्लैट था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 105 अंक ऊपर 79,415 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी लगभग स्थिर 24,538 अंक के पास खुलने का इशारा दे रहा था.
07:42 AM, 06-Nov-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल के भाव में लौटी तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज सप्ताह के अंतिम दिन कारोबार की धीमी शुरुआत की. आज शुक्रवार की सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने महज 103.65 अंक (0.13 फीसदी) की बढ़त के साथ 79,413.66 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) मामूली 1.60 अंक (0.0065 फीसदी) ऊपर 24,538.20 अंक पर खुला.
घरेलू शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह शानदार साबित हुआ है. इस सप्ताह अब तक 4 कारोबार हुए हैं, जिनमें हर कारोबार में बाजार ऊपर चढ़ा है. एक दिन पहले गुरुवार को कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स शानदार 2,008.61 अंक (2.60 फीसदी) मजबूत होकर 79,310.01 अंक पर पहुंच गया था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 576 अंक (2.40 फीसदी) की बड़ी तेजी लेकर 24,536.60 अंक पर रहा था. उससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक (0.50 फीसदी) और निफ्टी 50 इंडेक्स 149.75 अंक (0.63 फीसदी) की तेजी में रहा था. मंगलवार को सेंसेक्स शानदार 1,225.07 अंक (1.62 फीसदी) और निफ्टी 50 इंडेक्स 370.05 अंक (1.58 फीसदी) की तेजी लेकर बंद हुआ था. सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को भी दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 1,233.25 अंक (1.66 फीसदी) की और निफ्टी 50 इंडेक्स में 387.70 अंक (1.68 फीसदी) की शानदार तेजी आई थी.