शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: बड़ी बढ़त के साथ बाजार बंद, Nifty 24,536.60 अंक पर क्लोज
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Thu, 05 Nov 2026 09:21 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
04:25 PM, 05-Nov-2026
वित्तीय संस्थानों के स्वर्ण ऋण में फंसे कर्ज का अनुपात अगस्त में दोगुना होकर 0.30 प्रतिशत परः रिपोर्ट
वित्तीय संस्थानों की तरफ से सोने पर दिए जाने वाले कर्ज (स्वर्ण ऋण) में दबाव बढ़ रहा है. क्रेडिट सूचना कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि 90 दिन से अधिक समय से बकाया स्वर्ण ऋण का अनुपात मार्च, 2026 के मुकाबले दोगुना होकर अगस्त महीने में 0.30 प्रतिशत पर पहुंच गया. सिबिल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में सोने की कीमतों में तेजी के बीच वित्तीय संस्थानों ने स्वर्ण ऋण देने में काफी रुचि दिखाई है. अगस्त, 2026 तक तीन वर्षों में वित्तीय संस्थानों का स्वर्ण ऋण पोर्टफोलियो तीन गुना बढ़कर 22.5 लाख करोड़ रुपये हो गया. करीब 5.5 करोड़ लोग स्वर्ण ऋण चुका रहे हैं, यानी कर्ज लेने वाले सक्रिय ग्राहकों में हर पांचवां व्यक्ति इस श्रेणी में है.
04:25 PM, 05-Nov-2026
टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने कर्नाटक में सेकी के लिए 300 मेगावाट की परियोजना शुरू की
टाटा पावर की अनुषंगी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने गुरुवार को कहा कि उसने कर्नाटक के कोप्पल में भारतीय सौर ऊर्जा निगम (एसईसीआई) के लिए 300 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू कर दी है. कंपनी के बयान के अनुसार, टीपीआरईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टीपी सौर्य इस परियोजना पर काम करेगी. परियोजना शुरू होने के बाद इससे सालाना 81 करोड़ यूनिट (एमयू) नवीकरणीय ऊर्जा पैदा होने की उम्मीद है. इससे हर साल अनुमानित 1,03,820 टन कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव को मजबूती मिलेगी. इस परियोजना से भारतीय सौर ऊर्जा निगम (एसईसीआई) को नवीकरणीय बिजली की आपूर्ति की जाएगी. परियोजना स्थल पर काम करने वाले कर्मचारियों में करीब 40 प्रतिशत यानी 16 महिला पेशेवर हैं.
03:50 PM, 05-Nov-2026
गहरे समुद्र में तेल एवं गैस की खोज के लिए हर महीने मिलेगा बोली का मौका, विशेष लाइसेंस दौर शुरू
सरकार गहरे समुद्र और बहुत गहरे समुद्र में तेल एवं गैस की खोज के लिए विशेष लाइसेंसिंग दौर शुरू करने जा रही है. इसके तहत कंपनियों को हर महीने बोली लगाने का अवसर मिलेगा और वित्तीय एवं प्रक्रियागत शर्तों में ढील दी जाएगी. इसके अलावा, सरकार 84,084 करोड़ रुपये की 'समुद्र मंथन' योजना के तहत पात्र खोजी कुओं की लागत का 50 प्रतिशत तक वहन करेगी. हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने एक नोटिस में कहा कि विशेष मुक्त क्षेत्र लाइसेंसिंग नीति (ओएएलपी) के तहत गहरे समुद्र और बहुत गहरे समुद्र में खोजी ब्लॉक तेजी से आवंटित किए जाएंगे. बोली दौर का विस्तृत ब्योरा जल्द घोषित किया जाएगा.
03:47 PM, 05-Nov-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: बड़ी बढ़त के साथ बाजार बंद, Nifty 24,536.60 अंक पर क्लोज
कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार 05 नवंबर 2026 को बीएसई सेंसेक्स 2,008.61 अंक उछलकर 79,310.01 अंक पर बंद, एनएसई निफ्टी 576 अंक चढ़कर 24,536.60 अंक पर बंद हुआ. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.47 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा.
03:15 PM, 05-Nov-2026
नंदिनी दूध व दही के बाद अब उसके घी, मक्खन भी महंगे
बेंगलुरु मिल्क यूनियन (बीएएमयूएल) ने नंदिनी घी, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध के खुदरा दामों में संशोधन किया है. नई दरें चार नवंबर से लागू हो गई हैं. यह बदलाव कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) द्वारा अपने लोकप्रिय नंदिनी दूध के दाम आठ रुपये प्रति लीटर और दही के दाम 14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के करीब एक सप्ताह बाद किया गया है. बीएएमयूएल की चार नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, नंदिनी घी के 200 मिलीलीटर के पैकेट का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 95 रुपये तय किया गया है. वहीं, 500 मिलीलीटर का पैक 425 रुपये और एक लीटर का पैक 850 रुपये में मिलेगा.
03:14 PM, 05-Nov-2026
महिंद्रा एंड महिंद्रा का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 4,588 करोड़ रुपये पर
महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 4,587.88 करोड़ रुपये रहा है. मुख्य रूप से वाहन कारोबार में अच्छी आय से कंपनी का लाभ बढ़ा है. कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी. इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,673 करोड़ रुपये था. कंपनी का परिचालन राजस्व चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 57,514.98 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 45,885.40 करोड़ रुपये था. इस दौरान, कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 51,845.48 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 41,192.50 करोड़ रुपये था.
03:13 PM, 05-Nov-2026
फेयरफैक्स ने आईआईएफएल कैपिटल में 2,000 करोड़ रुपये में 11.22 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स कॉरपोरेशन ने अपनी अनुषंगी कंपनी एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (एफआईएचएम) के जरिये आईआईएफएल कैपिटल में 11.22 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी 2,000 करोड़ रुपये में खरीदी है. आईआईएफएल कैपिटल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने चार नवंबर, 2026 को एफआईएचएम को 350 रुपये प्रति शेयर की दर से 5,71,42,857 शेयर आवंटित किए। इनका कुल मूल्य 2,000 करोड़ रुपये है. इस तरजीही आवंटन के बाद आईआईएफएल कैपिटल में फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स कॉरपोरेशन की हिस्सेदारी 26.82 प्रतिशत से बढ़कर 38.04 प्रतिशत हो गई है.
12:58 PM, 05-Nov-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: Sensex में 1600 अंक से ज्यादा की तेजी, Nifty 24,400 के पार

12:57 PM, 05-Nov-2026
सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए तीन अरब डॉलर की वित्तपोषण सुविधा बढ़ाई
सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए इस साल अप्रैल में दी गई तीन अरब डॉलर की वित्तपोषण सुविधा को ‘‘उचित अवधि’’ के लिए बढ़ा दिया है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने बुधवार को संसद भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा, इसकी अवधि बढ़ा दी गई है और यह उचित अवधि के लिए है. अखबार ‘डॉन’ ने एक खबर में उनके हवाले से बताया कि वित्त मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, आपको यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि यह कितने समय के लिए है, क्योंकि हमारे बीच इस तरह के रणनीतिक संबंध हैं. उनसे वित्तपोषण सुविधा की अवधि के 31 अक्टूबर को समाप्त होने को लेकर सवाल किया गया था. सऊदी अरब ने इस साल अप्रैल में पाकिस्तान को तीन अरब डॉलर की वित्तपोषण सुविधा दी थी. इससे पहले पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 3.5 अरब डॉलर लौटाए थे। शुरुआत में यह सुविधा तीन महीने के लिए दी गई थी.
12:55 PM, 05-Nov-2026
बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का शेयर 12 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध
बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड का शेयर अपने 82 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 12 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ गुरुवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ. बीएसई पर शेयर ने 12.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.02 रुपये पर कारोबार शुरू किया। वहीं, एनएसई पर यह 10.97 प्रतिशत चढ़कर 91 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 600.85 करोड़ रुपये रहा. बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 60.77 गुना अभिदान मिला था. कंपनी के 183 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्रति शेयर 78 से 82 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया था. आईपीओ पूरी तरह नए शेयर का निर्गम था.
12:54 PM, 05-Nov-2026
भारत ने गुयाना के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा बढ़ाने की घोषणा की
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एंटीगुआ एवं बारबुडा में गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली से मुलाकात के दौरान गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा बढ़ाने की घोषणा की. जयशंकर मंगलवार को सेंट जोन्स पहुंचे थे. उन्होंने बुधवार को राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (सीएचओजीएम) से इतर राष्ट्रपति अली से मुलाकात की. जयशंकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा, गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली से मिलकर खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2024 की यात्रा के बाद हमारे द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति की समीक्षा की.
10:32 AM, 05-Nov-2026
वाहन मालिकाना हक हस्तांतरण की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए नीतियों पर काम कर रही सरकार
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि सरकार पुराने वाहनों के मालिकाना हक के हस्तांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नीतियों पर काम कर रही है. ‘ईज ऑफ व्हीकल ओनरशिप इंडेक्स’ (ईवीओआई) और इंडिया टेक डॉट ओआरजी तथा कंज्यूमर वॉयस की एक रिपोर्ट जारी करने के मौके पर मल्होत्रा ने वाहन मालिकाना हक हस्तांतरित कराने में उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों को स्वीकार किया. उन्होंने कहा, ‘‘मालिकाना हक के हस्तांतरण में कई तरह की दिक्कतें और चुनौतियां हैं. केंद्र सरकार इस संबंध में नीतियों पर काम कर रही है. इसके लिए विभिन्न राज्यों में नीतियों का एकीकरण और उनका क्रियान्वयन महत्वपूर्ण है.’’

10:31 AM, 05-Nov-2026
पीएम मोदी ने ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की योजना को मंजूरी का स्वागत किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश में ग्रिड-स्तरीय ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने का स्वागत किया. पांच साल की यह योजना वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू होगी. इसके तहत 92 गीगावाट घंटे की ग्रिड-स्तरीय ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित की जाएगी. इसमें 30 गीगावाट घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली, 60 गीगावाट घंटे की पंप जल भंडारण परियोजनाओं और दो गीगावाट घंटे की उभरती भंडारण प्रौद्योगिकियों को सहायता दी जाएगी. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अधिक भंडारण, कम आयात और देश को चौबीस घंटे बिजली. मंत्रिमंडल ने 92 गीगावाट घंटे की ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करने के लिए 14,500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दी है. इससे करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश आने का अनुमान है.’’

10:30 AM, 05-Nov-2026
भारत ने गुयाना के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा बढ़ाने की घोषणा की
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एंटीगुआ एवं बारबुडा में गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली से मुलाकात के दौरान गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा बढ़ाने की घोषणा की. जयशंकर मंगलवार को सेंट जोन्स पहुंचे थे. उन्होंने बुधवार को राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक से इतर राष्ट्रपति अली से मुलाकात की. जयशंकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली से मिलकर खुशी हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2024 की यात्रा के बाद हमारे द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति की समीक्षा की.’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा बढ़ाने की घोषणा की.’’ दोनों देशों ने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसई) की विनिर्माण परियोजनाओं की आपूर्ति और स्थापना से जुड़े समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए.

09:50 AM, 05-Nov-2026
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी
कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इस लगातार गिरावट से ब्रेंट क्रूड अब सस्ता होकर 94 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर चुका है, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड गिरकर 87 डॉलर पर आ गया है. ऊर्जा बाजार को अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के परिणाम से राहत मिली है. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फिलहाल ईरान पर हमला नहीं करने की बात ने भी बाजार की चिंता कम की है. ऑयल प्राइस डॉट कॉम पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारतीय समय से सुबह के 9:40 बजे ब्रेंट क्रूड 0.74 डॉलर यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 93.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं अमेरिकी स्टैंडर्ड डब्ल्यूटीआई क्रूड 1 डॉलर यानी 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 87.12 डॉलर पर चल रहा था. पिछले सप्ताह के दौरान ब्रेंट क्रूड एक समय 120 डॉलर के करीब पहुंच गया था. इससे पहले बुधवार को तेल के भाव में भारी गिरावट आई थी, जिसमें ब्रेंट क्रूड करीब 8 फीसदी गिरकर 100 डॉलर से नीचे आ गया था.
09:22 AM, 05-Nov-2026
शुरुआती कारोबार में बड़ी तेजी कायम
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार की तेजी बरकरार होती दिख रही है. सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 1,365 अंक की बढ़त लेकर 78,666 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 400 अंक ऊपर 24,360 अंक के पास कारोबार कर रहा था.
09:21 AM, 05-Nov-2026
एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में उठापटक
भारतीय समय के हिसाब से सुबह के 7:40 बजे जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) करीब 310 अंक (0.49 फीसदी) की गिरावट लेकर 61,880 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 1.34 फीसदी के फायदे में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 3.55 फीसदी के बड़े नुकसान में कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 3.71 फीसदी की गिरावट देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.70 फीसदी की शानदार तेजी में कारोबार कर रहा था.
09:21 AM, 05-Nov-2026
वॉल स्ट्रीट पर देर रात आई रिकॉर्ड रौनक
भारतीय समय के अनुसार, देर रात 2.30 बजे बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 1,569.40 अंक (3.03 फीसदी) की जबरदस्त तेजी के साथ 53,356.12 अंक पर बंद हुआ. यह अब अपने रिकॉर्ड स्तर से बस 1,000 अंक दूर है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. डाउ जोन्स ने इस तरह 8 सितंबर के बाद पहली बार 53,000 अंक के स्तर को पार किया और 9 अप्रैल 2025 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी दर्ज की. पिछले साल 9 अप्रैल को ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ वापस होने के बाद भी डाउ जोन्स ने इसी तरह की छलांग लगाई थी. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 119.70 अंक (1.58 फीसदी) का लाभ लेकर 7,688.62 अंक पर बंद हुआ. यह भी अब अपने रिकॉर्ड स्तर के बेहद करीब है. 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) 1.44 फीसदी ऊपर 25,736.51 अंक पर बंद हुआ. नास्डैक ने 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था.
09:20 AM, 05-Nov-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:19 AM, 05-Nov-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 05 November 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की शानदार शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से काफी ऊपर निकला हुआ था. यह सुबह के सेशन में 350 अंक (1.46 फीसदी) की बड़ी तेजी लेकर 24,300 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज कारोबार की शुरुआत बड़ी तेजी के साथ हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में भी बाजार का रुख तेजी वाला था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 1,600 अंक ऊपर 78,910 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 420 अंक ऊपर 24,380 अंक के पास खुलने का इशारा दे रहा था.
08:13 AM, 05-Nov-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की हार और क्रूड में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज सप्ताह के चौथे दिन कारोबार की जबरदस्त तेजी में शुरुआत की. आज गुरुवार की सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 1,609.54 अंक (2.08 फीसदी) की बड़ी तेजी के साथ 78,910.94 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 417.45 अंक (1.65 फीसदी) ऊपर 24,378.05 अंक पर खुला.
घरेलू शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह शानदार साबित हो रहा है. इस सप्ताह अब तक 3 कारोबार हुए हैं और तीनों कारोबार में अच्छी तेजी देखने को मिली है. एक दिन पहले बुधवार को कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 383.55 अंक (0.50 फीसदी) मजबूत होकर 77,301.40 अंक पर पहुंच गया था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 149.75 अंक (0.63 फीसदी) की तेजी लेकर 23,960.60 अंक पर रहा था. उससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स शानदार 1,225.07 अंक (1.62 फीसदी) और निफ्टी 50 इंडेक्स 370.05 अंक (1.58 फीसदी) की तेजी लेकर बंद हुआ था. सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को भी दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 1,233.25 अंक (1.66 फीसदी) की और निफ्टी 50 इंडेक्स में 387.70 अंक (1.68 फीसदी) की शानदार तेजी आई थी.