शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: दबाव में शुरुआत के बाद तेजी, 23,900 पहुंचा निफ्टी
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Wed, 04 Nov 2026 09:24 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
11:09 AM, 04-Nov-2026
एम्बेसी डेवलपमेंट्स का दूसरी तिमाही में घाटा बढ़कर 271 करोड़ रुपए
रियल एस्टेट कंपनी एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कम आय के कारण एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 271.2 करोड़ रुपए हो गया. वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी को 152.61 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 311.17 करोड़ रुपए रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 536.9 करोड़ रुपए थी. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर (पहली छमाही) अवधि में कंपनी को 505.6 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 318.26 करोड़ रुपए था. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 552.45 करोड़ रुपए रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,230.95 करोड़ रुपए थी.

कोटक महिंद्रा बैंक को डॉयशे बैंक के भारत में खुदरा व निजी बैंकिंग कारोबार के अधिग्रहण के लिए सीसीआई की मंजूरी
कोटक महिंद्रा बैंक को प्रतिस्पर्धा नियामक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से देश में डॉयशे बैंक के खुदरा बैंकिंग, निजी बैंकिंग और संपत्ति प्रबंधन कारोबार का अधिग्रहण करने की मंजूरी मिल गई है. इस सौदे के तहत जर्मनी के बैंक का ग्राहकों से सीधे जुड़ा कारोबार घरेलू बैंक को हस्तांतरित किया जाएगा. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में डॉयशे बैंक की शाखाओं के जरिये संचालित कारोबार के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है. सीसीआई ने कहा कि प्रस्तावित संयोजन के तहत डॉयशे बैंक एजी (विक्रेता) की भारत स्थित शाखाओं के जरिये संचालित खुदरा बैंकिंग, निजी बैंकिंग और संपत्ति प्रबंधन कारोबार (लक्षित कारोबार) का अधिग्रहण किया जाना है. आयोग ने कहा कि यह सौदा कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा विक्रेता से चालू कारोबार के रूप में एकमुश्त बिक्री के आधार पर किया जाएगा.

09:22 AM, 04-Nov-2026
शुरुआती कारोबार में लौट आई तेजी
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार की तेजी वापस बरकरार होती दिख रही है. सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 320 अंक की बढ़त लेकर 77,235 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 90 अंक ऊपर 23,900 अंक के पास कारोबार कर रहा था.
09:21 AM, 04-Nov-2026
एशियाई बाजार (Asian Stocks Market) में भारी बिकवाली
जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) करीब 1,970 अंक (3.12 फीसदी) की भारी गिरावट लेकर 61,115 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 1.80 फीसदी के नुकसान में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 1.72 फीसदी के बड़े नुकसान में कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 1.65 फीसदी की गिरावट देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.31 फीसदी के नुकसान में कारोबार कर रहा था.
09:21 AM, 04-Nov-2026
वॉल स्ट्रीट पर टेक स्टॉक्स में हुई रिकवरी
भारतीय समय के अनुसार, देर रात 2.30 बजे मंगलवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 197.26 अंक (0.38 फीसदी) की गिरावट के साथ 51,786.72 अंक पर बंद हुआ. यह अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 2,500 अंक दूर है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 27.52 अंक (0.36 फीसदी) का लाभ लेकर 7,568.92 अंक पर बंद हुआ. 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) 0.83 फीसदी ऊपर 25,372.01 अंक पर बंद हुआ. नास्डैक ने 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था.
09:21 AM, 04-Nov-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:21 AM, 04-Nov-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 04 November 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की खराब शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से नीचे आया हुआ था. यह सुबह के सेशन में 42.50 अंक (0.18 फीसदी) की गिरावट लेकर 23,717.50 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कुछ नुकसान के साथ हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में भी बाजार का रुख दबाव वाला था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 65 अंक नीचे 76,850 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 70 अंक नीचे 23,740 अंक के पास खुलने का इशारा दे रहा था.
07:51 AM, 04-Nov-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: एशिया के बाजारों में भारी बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार ने भी आज सप्ताह के तीसरे दिन कारोबार की दबाव में शुरुआत की. आज बुधवार की सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 64.74 अंक (0.084 फीसदी) के हल्के नुकसान में 76,853.11 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 68.60 अंक (0.29 फीसदी) नीचे 23,742.25 अंक पर खुला.
घरेलू शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह शानदार साबित हो रहा है. इस सप्ताह अब तक दो कारोबार हुए हैं और दोनों कारोबार में बड़ी तेजी देखने को मिली है. एक दिन पहले मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स शानदार 1,225.07 अंक (1.62 फीसदी) मजबूत होकर 76,917.85 अंक पर पहुंच गया था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 370.05 अंक (1.58 फीसदी) की तेजी लेकर 23,810.85 अंक पर रहा था. उससे पहले सोमवार को भी दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 1,233.25 अंक (1.66 फीसदी) की और निफ्टी 50 इंडेक्स में 387.70 अंक (1.68 फीसदी) की शानदार तेजी आई थी.