Live
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: बाजार की तेजी जारी, 23,550 अंक के पार खुला निफ्टी
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Tue, 03 Nov 2026 09:16 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
09:36 AM, 03-Nov-2026
युवाओं के कौशल विकास पर सरकार और देगी ध्यान, शिक्षा पाठ्यक्रम में एआई हो शामिल: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कुशल बनाने पर अपना ध्यान और बढ़ाएगी. उन्होंने शिक्षा पाठ्यक्रम में कृत्रिम मेधा (एआई) को शामिल करने की भी वकालत की. यहां ‘फाइनेंस एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि उद्योगों की जरूरतों और नए स्नातकों की क्षमताओं के बीच अंतर है. सरकार इस अंतर को पाटने के लिए प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बार-बार यह मुद्दा उठाया है कि कॉलेज से निकलने वाले स्नातकों के पास पर्याप्त कौशल नहीं हैं. इसके कारण नियोक्ताओं को युवा स्नातकों को काम पर लगाने से पहले छह महीने से अधिक समय तक प्रशिक्षण देना पड़ता है. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार कौशल विकास को प्राथमिकता देने और उद्यमियों, कारोबारियों, उद्योग जगत तथा रोजगार बाजार में आने वाले युवाओं की अपेक्षाओं के बीच के अंतर को पाटने के लिए भी व्यापक स्तर पर काम करेगी.’’

09:35 AM, 03-Nov-2026
उर्वरक, एलपीजी सब्सिडी बढ़ने से केंद्र का राजकोषीय घाटा बजट लक्ष्य से अधिक रहेगा : एसबीआई रिसर्च
एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उर्वरक, एलपीजी और पेट्रोलियम सब्सिडी में वृद्धि तथा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के नए आधार वर्ष के प्रभाव जैसे संरचनात्मक कारणों से केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2026-27 में बजट अनुमान से 1.2 लाख करोड़ रुपये अधिक रह सकता है. इसके मुताबिक, अनुमानित 4.7 प्रतिशत का राजकोषीय घाटा 2022-23 के आधार पर है, जबकि 4.3 प्रतिशत का बजट अनुमान 2011-12 के आधार पर आधारित है. रिपोर्ट में कहा गया कि उर्वरक सब्सिडी में 90,000 करोड़ रुपये की वृद्धि और पेट्रोलियम/एलपीजी सब्सिडी में लगभग 48,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के कारण उत्पाद शुल्क में कटौती से 1.1 लाख करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है. रिपोर्ट में कहा गया कि राजकोषीय घाटे में यह अपेक्षित वृद्धि उम्मीद से अधिक जीएसटी वृद्धि, बेहतर विनिवेश प्राप्तियों और पूंजीगत व्यय में मामूली कटौती के बावजूद है.

09:23 AM, 03-Nov-2026
शुरुआती कारोबार में बढ़त बरकरार
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार की तेजी बरकरार दिख रही है. सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 600 अंक से अधिक की बढ़त लेकर 76,300 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 140 अंक ऊपर 23,580 अंक के पास कारोबार कर रहा था.
09:19 AM, 03-Nov-2026
105 डॉलर से नीचे आया कच्चा तेल
वैश्विक तेल बाजार में आज मंगलवार को भी गिरावट का रुझान जारी है. ब्रेंट क्रूड की कीमत अब 105 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गई है. बाजार में यह धारणा मजबूत हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव में कूटनीतिक हल निकल सकता है. इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी चिंताएं कुछ हद तक कम हुई हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सप्ताह के दूसरे दिन की सुबह ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 104.50 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहे थे. इनमें सुबह के सत्र के दौरान 0.24 फीसदी की कमी दर्ज की गई. सोमवार को ब्रेंट क्रूड 7.6 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 104.77 डॉलर पर बंद हुआ था. यह हाल के समय में एक दिन में सबसे तेज गिरावट थी. अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी सोमवार को 7.4 फीसदी गिरकर 96.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था. जुलाई के अंत के बाद यह इसकी सबसे बड़ी दैनिक गिरावट थी.
09:18 AM, 03-Nov-2026
एशियाई बाजार (Asian Stocks Market) सुबह लुढ़के
जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) करीब 210 अंक (0.33 फीसदी) की गिरावट लेकर 63,080 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 0.88 फीसदी के नुकसान में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 2.62 फीसदी के बड़े नुकसान में कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 2.31 फीसदी की गिरावट देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.26 फीसदी की तेजी में कारोबार कर रहा था.
09:18 AM, 03-Nov-2026
अमेरिकी बाजार में टेक स्टॉक्स का बना रहा बुरा हाल
भारतीय समय के अनुसार, देर रात 2.30 बजे सोमवार का कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 213.67 अंक (0.41 फीसदी) की तेजी के साथ 51,983.98 अंक पर बंद हुआ. यह अब भी 52 हजार अंक के स्तर से नीचे है और अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 2,500 अंक दूर है. 6 अगस्त को डाउ जोन्स ने 54,349.12 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था. वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक (S&P 500) 38.67 अंक (0.51 फीसदी) का नुकसान लेकर 7,541.40 अंक पर बंद हुआ. 6 अक्टूबर को एसएंडपी 500 सूचकांक ने 7,818.93 अंक का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. एसएंडपी 500 ने इस साल अब तक 29 बार नया क्लोजिंग हाई बनाया है. टेक शेयरों की प्रधानता वाला अमेरिकी शेयर सूचकांक नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq) सबसे ज्यादा 1.07 फीसदी गिरकर 25,164.32 अंक पर बंद हुआ. शुक्रवार को इसमें जून के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट आई थी. अब यह अपने रिकॉर्ड स्तर से 2,000 अंक से ज्यादा गिर चुका है. नास्डैक ने 6 अक्टूबर को 27,604.74 अंक का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था.
09:14 AM, 03-Nov-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:13 AM, 03-Nov-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 03 November 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की अच्छी शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से ऊपर चढ़ा हुआ था. यह सुबह के सेशन में 125.50 अंक (0.54 फीसदी) की शानदार तेजी लेकर 23,528 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत अच्छे गैप-अप के साथ हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में भी बाजार का रुख अच्छी तेजी वाला था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 600 अंक ऊपर 76,290 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 140 अंक ऊपर 23,580 अंक के पार खुलने का इशारा दे रहा था.
07:51 AM, 03-Nov-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: तेल की कीमतों में जारी नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज सप्ताह के दूसरे दिन भी कारोबार की अच्छी शुरुआत की. आज मंगलवार की सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 595.87 अंक (0.79 फीसदी) के लाभ में 76,288.65 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 141.45 अंक (0.60 फीसदी) ऊपर 23,582.25 अंक पर खुला.
इससे एक दिन पहले सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने नए सप्ताह और नए महीने की शानदार शुरुआत की थी. दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी. सोमवार को कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स शानदार 1,233.25 अंक (1.66 फीसदी) मजबूत होकर 75,692.78 अंक पर पहुंच गया था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 387.70 अंक (1.68 फीसदी) की तेजी लेकर 23,440.80 अंक पर रहा था. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीन दिनों से चढ़ रहे हैं. बीता सप्ताह ओवरऑल भी अच्छा साबित हुआ था. पूरे सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,335.7 अंक मजबूत हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स में इस दौरान 453.1 अंक की बढ़त रिकॉर्ड की गई थी.