शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: Sensex में 1000 अंक से ज्यादा की तेजी, Nifty 23,300 के पार
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Mon, 02 Nov 2026 09:16 AM IST

Stock Market Today Updates (शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज़) LIVE Updates in Hindi- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
11:42 AM, 02-Nov-2026
ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स के शेयर की फीकी शुरुआत, एक प्रतिशत चढ़कर सूचीबद्ध
एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की अनुषंगी कंपनी ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 1,665 रुपये से करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ. बीएसई पर शेयर ने 1,673 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य से 0.48 प्रतिशत अधिक है. एनएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 0.63 प्रतिशत अधिक 1,675.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ. बाद में बीएसई पर शेयर 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,685.35 रुपये पर और एनएसई पर 1.57 प्रतिशत चढ़कर 1,691.70 रुपये पर कारोबार करने लगा. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 10,900.87 करोड़ रुपये रहा. ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बुधवार को बोली के अंतिम दिन 5.25 गुना अभिदान मिला था. आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,585-1,665 रुपये प्रति शेयर था.

अशोक लेलैंड की अक्टूबर में बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी
वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की अक्टूबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़ी. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चेन्नई स्थित वाहन विनिर्माता की कुल बिक्री निर्यात सहित 21,888 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 17,820 इकाई थी. मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहन (एमएंडएचसीवी) खंड में बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 13,927 इकाई हो गई, जो एक साल पहले 10,865 इकाई थी. वहीं, हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) खंड में बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 7,961 इकाई रही.

11:40 AM, 02-Nov-2026
विमानन उद्योग की मौजूदा स्थिति चुनौतीपूर्ण, निपटने को तैयार: सीईओ विली वॉल्श
इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विली वॉल्श ने सोमवार को कहा कि कंपनी को कई अवसर दिख रहे हैं और वह विमानन उद्योग की चुनौतियों से निपटेगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विमानन कंपनी का ध्यान लागत आधार को बेहतर बनाए रखने पर है. अगस्त में सीईओ का पदभार संभालने के बाद वॉल्श ने पहली बार प्रत्यक्ष रूप से अपनी बात रखी और कहा कि विमानन कंपनी को 2028 की दूसरी तिमाही से चौड़े आकार वाले ए350 विमान मिलने शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की उड़ानों के बाजार में सफल होने के लिए विमानन कंपनी के पास सभी आवश्यक खूबियां हैं. ईंधन की बढ़ती कीमतों से विमानन कंपनियों की लाभप्रदता प्रभावित होने के बीच वॉल्श ने कहा कि उद्योग के लिए मौजूदा स्थिति चुनौतीपूर्ण है और इंडिगो इन चुनौतियों से निपटेगी.

11:07 AM, 02-Nov-2026
एचडीएफसी कैपिटल, दिव्यश्री डेवलपर्स ने 1,500 करोड़ रुपये का आवासीय मंच बनाने के लिए की साझेदारी
एचडीएफसी कैपिटल ने रियल एस्टेट कंपनी दिव्यश्री डेवलपर्स के साथ आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का मंच बनाने के लिए साझेदारी की है. बेंगलुरु स्थित दिव्यश्री डेवलपर्स ने सोमवार को बयान में कहा कि उसने एचडीएफसी कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के साथ ‘‘भारत में 1,500 करोड़ रुपये का आवासीय मंच स्थापित करने’’ के लिए साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत दिव्यश्री को अगले तीन से चार वर्षों में आवासीय परियोजनाओं के अधिग्रहण और विकास में मदद के लिए पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी. इन परियोजनाओं से 6,750 करोड़ रुपये का संभावित राजस्व मिलने की उम्मीद है. ये परियोजनाएं बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में विकसित की जाएंगी.
11:06 AM, 02-Nov-2026
विमानन उद्योग की स्थिति चुनौतीपूर्ण है- इंडिगो सीईओ
इंडिगो के सीईओ विली वॉल्श ने सोमवार को कहा कि, विमानन उद्योग की स्थिति चुनौतीपूर्ण है; हम चुनौतियों से निपटते रहेंगे. इंडिगो को 2028 की दूसरी तिमाही से चौड़े आकार वाले ए350 विमान मिलने शुरू होने की उम्मीद है. नवी मुंबई हवाई अड्डा इंडिगो के लिए बड़ा अवसर, विमानन कंपनी के हित में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को आंशिक रूप से वहां स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया.
10:56 AM, 02-Nov-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: Sensex में 1000 अंक से ज्यादा की तेजी, Nifty 23,300 के पार

09:21 AM, 02-Nov-2026
शुरुआती कारोबार में बढ़ रही बाजार की बढ़त
सुबह के सेशन में कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार की तेजी बड़ी होती दिख रही है. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 800 अंक से अधिक की बढ़त लेकर 75,260 अंक के पार कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 215 अंक ऊपर 23,265 अंक के पास कारोबार कर रहा था.
09:18 AM, 02-Nov-2026
कच्चा तेल के भाव में आई नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज सोमवार को 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. ईरान और कतर के अधिकारियों के बीच अमेरिका-इजरायल तथा ईरान के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए लगातार तीसरे दिन वार्ता होने से बाजार में राहत की लहर दिखी. इससे ऊर्जा बाजार की चिंताएं कम हुईं और साफ असर तेल की कीमतों पर हो रहा है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स कारोबार में 1.59 डॉलर यानी 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ कीमत 111.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई. वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.56 डॉलर यानी 1.50 फीसदी गिरकर 102.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
09:17 AM, 02-Nov-2026
एशियाई बाजारों (Asian Stocks Market) में सुबह उठापटक
जापानी बाजार में प्रमुख सूचकांक निक्की 225 (Nikkei) करीब 280 अंक (0.44 फीसदी) की गिरावट लेकर 63,010 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. वहीं टॉपिक्स इंडेक्स (Topix) 0.48 फीसदी के नुकसान में दिख रहा था. दक्षिण कोरिया के बाजार में कोस्पी (Kospi) 1.03 फीसदी के अच्छे लाभ में कारोबार कर रहा था. छोटे शेयरों वाले कोस्डैक में भी 0.43 फीसदी की तेजी देखी जा रही थी. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.39 फीसदी की तेजी में कारोबार कर रहा था.
09:15 AM, 02-Nov-2026
निफ्टी में आज के लिए ट्रेडिंग की स्ट्रैटेजी
09:14 AM, 02-Nov-2026
Stock/Share Market Today News LIVE on 02 November 2026: बाजार खुलने से पहले मिले ऐसे संकेत
भारतीय बाजार में आज पहले से कारोबार की अच्छी शुरुआत होने के संकेत दिख रहे थे. बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा यानी गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पुराने स्तर से काफी ऊपर चढ़ा हुआ था. यह सुबह के सेशन में 174 अंक (0.75 फीसदी) की शानदार तेजी लेकर 23,260 अंक के स्तर पर दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान बता रहा था कि भारतीय बाजार में आज कारोबार की शुरुआत अच्छे गैप-अप के साथ हो सकती है. प्री-ओपन सेशन में भी बाजार का रुख अच्छी तेजी वाला था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स पुराने स्तर से करीब 720 अंक ऊपर 75,180 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 170 अंक ऊपर 23,222 अंक के पास खुलने का इशारा दे रहा था.
07:59 AM, 02-Nov-2026
शेयर/स्टॉक मार्केट न्यूज LIVE: तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज नए सप्ताह और नए महीने के पहले कारोबार की शानदार तेज शुरुआत की. आज सोमवार की सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने 718.71 अंक (0.97 फीसदी) के बड़े लाभ में 75,178.24 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी (Nifty) 169.20 अंक (0.73 फीसदी) ऊपर 23,222.30 अंक पर खुला.
घरेलू बाजार के लिए पिछला सप्ताह अच्छा सिद्ध हुआ था. लंबे समय बाद बीते सप्ताह के दौरान विदेशी निवेशक शुद्ध लिवाल बने, जिसका सीधा लाभ घरेलू बाजार को हुआ. सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार का कारोबार बंद होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 308.49 अंक (0.42 फीसदी) मजबूत होकर 74,459.53 अंक पर पहुंच गया था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 116.35 अंक (0.51 फीसदी) की तेजी लेकर 23,053.10 अंक पर रहा था. उससे पहले गुरुवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त बनाई थी. सप्ताह के चौथे दिन सेंसेक्स में 905.01 अंक (1.24 फीसदी) की और निफ्टी 50 में 237.90 अंक (1.05 फीसदी) की तेजी आई थी. बुधवार को सेंसेक्स 352.64 अंक (0.48 फीसदी) कमजोर हुआ था और निफ्टी 50 इंडेक्स में 50.90 अंक (0.22 फीसदी) की गिरावट आई थी. सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स में मामूली 8.08 अंक (0.011 फीसदी) की और निफ्टी 50 इंडेक्स में महज 3.45 अंक (0.015 फीसदी) की गिरावट आई थी. वहीं सोमवार को इस सप्ताह की अच्छी शुरुआत हुई थी. सप्ताह के पहले कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार 4 दिनों से चली आ रही गिरावट को थामने में कामयाब रहे थे. सोमवार को सेंसेक्स में 482.92 अंक (0.66 फीसदी) की और निफ्टी 50 इंडेक्स में 153.20 अंक (0.68 फीसदी) की तेजी आई थी.
इस तरह पूरे सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,335.7 अंक मजबूत हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स में इस दौरान 453.1 अंक की बढ़त रिकॉर्ड की गई थी.