The Bonus Logo

अमेरिका-यूरोप की रोक भी बेअसर? चीन का Export 36% बढ़ा, Nvidia को Huawei की चुनौती | China Watch

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Sun, 18 Oct 2026 07:00 PM IST

अमेरिका के Tariff, यूरोप की व्यापारिक सख्ती और AI Chips पर अमेरिकी पाबंदियों के बावजूद चीन का Export इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहा है? China Watch Episode 16 में इस सप्ताह चीन की अर्थव्यवस्था, Taiwan, AI Chips, Europe-China Trade War, Cyber Security और भारत के लिए इन घटनाओं के मायने समझिए। सितंबर 2026 में चीन के निर्यात में 36.3% की बढ़ोतरी दर्ज होने की बात सामने आई है। दूसरी तरफ यूरोप चीनी Hybrid Cars के आयात को सीमित करने की तैयारी कर रहा है।

लेकिन चीन की कंपनियां यूरोप के भीतर कारखाने लगाने की दिशा में पहले ही बढ़ चुकी हैं।
क्या यूरोप की नई नीति चीन को रोक पाएगी या चीनी कंपनियों को यूरोप में और मजबूत बना देगी?
इसी बीच चीन के AI Chip बाजार में Nvidia को Huawei और दूसरी घरेलू कंपनियों से चुनौती मिल रही है।
क्या अमेरिकी Export Controls ने चीन को अपनी Semiconductor Technology विकसित करने के लिए और तेज कर दिया है?
आज के China Watch में बड़ी खबरें:
  1. Europe-China Trade War: चीनी Hybrid Cars पर प्रस्तावित Import Quota और यूरोप में Manufacturing की रणनीति।
  2. Taiwan Diplomacy: Paraguay और Belize के मंत्रियों पर चीन की पाबंदियां और Taiwan के सहयोगी देशों पर बढ़ता दबाव।
  3. China Military Drills: Bohai Sea, Yellow Sea, East China Sea और South China Sea में Live-Fire Exercises।
  4. Taiwan Maritime Militia: Taiwan के पूर्वी तट पर चीनी Militia Boat की मौजूदगी और सुरक्षा से जुड़े नए सवाल।
  5. China-US Cyber War: FBI की कार्रवाई, कथित Chinese Hackers और AI Policy से जुड़े लोगों को निशाना बनाने की खबरें।
  6. China Export Growth: सितंबर में निर्यात में 36.3% की बढ़ोतरी, आयात और Trade Surplus का विश्लेषण।
  7. China Oil Exports: चीनी Refineries और भारत के Refining Business पर संभावित असर।
  8. Nvidia vs Huawei: चीन के AI Chip Market में Nvidia की स्थिति और Huawei सहित घरेलू Chip Companies की बढ़त।
  9. CXMT Memory Chips: चीन की Semiconductor Industry और Global Technology Stocks पर असर।
  10. AI Micro-Dramas: चीन में AI से बन रही छोटी कहानियां और प्रचार के बदलते तरीके।
  11. China's Sock Capital: Datang कैसे दुनिया में मोजों के सबसे बड़े Manufacturing Centres में शामिल हुआ?
  12. China Solar Industry: Solar Wafers, Solar Power Projects और Solar Panel Recycling में चीन की बढ़त।
  13. India-China History: ह्वेनसांग, नालंदा, भारतीय गणित और शून्य की चीन तक यात्रा।
इस एपिसोड में भारत के लिए भी कई महत्वपूर्ण सवाल हैं।
क्या सिर्फ विदेशी कारखाने लगाने से किसी देश को तकनीक मिल जाती है?
चीन की Manufacturing Strategy से भारत क्या सीख सकता है?
Chinese AI Chips की बढ़त का Global Technology Industry पर क्या असर होगा?
और चीन की Solar Supply Chain पर दुनिया की निर्भरता कितनी गहरी है?
China Watch सिर्फ चीन की खबरों का बुलेटिन नहीं है। यह चीन की राजनीति, अर्थव्यवस्था, तकनीक, व्यापार, समाज और इतिहास को समझने की कोशिश है।
देखिए China Watch Episode 16, अंशुमान के साथ, Amar Ujala Bonus पर।