चीन जमा कर रहा सोना, तेल और अनाज! भारत के पास क्या है? | ARTHAM
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Sun, 15 Nov 2026 11:15 AM IST
भारत में महंगाई बार-बार क्यों बढ़ती है? चीन सोना, कच्चा तेल, अनाज और Critical Minerals के विशाल भंडार क्यों बना रहा है? और भारत की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? Amar Ujala Bonus के खास आर्थिक विश्लेषण शो ARTHAM में इस बार समझिए STOCKS ECONOMY यानी भंडार का अर्थशास्त्र। एक तरफ चीन अपनी आर्थिक ताकत बढ़ाने के लिए रणनीतिक भंडार तैयार कर रहा है, तो दूसरी तरफ भारत कच्चे तेल, खाद्य तेल, उर्वरक, पेट्रोकेमिकल्स और कई महत्वपूर्ण खनिजों के लिए विदेशी सप्लाई पर निर्भर है। ARTHAM में समझिए अर्थव्यवस्था की वह कहानी, जिसका असर आपकी रसोई, आपकी जेब और देश के भविष्य पर पड़ता है।