Retirement Corpus से कितने साल चलेगा खर्च? समझें 3 Budget का फॉर्मूला
रिटायरमेंट के लिए बड़ा Corpus तैयार करना ही काफी नहीं है. असली चुनौती है नौकरी से मिलने वाली सैलरी बंद होने के बाद अपने खर्चों को सही तरीके से मैनेज करना. इसके लिए Retirement से पहले तीन अलग-अलग बजट बनाना जरूरी है- Essential Expenses, Lifestyle Expenses और Emergency Fund. रोजमर्रा की जरूरतों पर कितना खर्च होगा? घूमने-फिरने और अपने शौक पूरे करने के लिए कितने पैसे चाहिए? अचानक आने वाले Medical या दूसरे खर्चों के लिए कितना पैसा सुरक्षित रखना चाहिए? साथ ही EPF, PPF, NPS, Pension, Annuity और Mutual Funds से मिलने वाली आमदनी का इस्तेमाल कैसे करें? 'आर-पार' में जानिए Retirement Savings को लंबे समय तक चलाने की पूरी रणनीति-
