The Bonus Logo

RBI Cash Transfer: Bank Account  बिना भी Pay-in & Pay-Out से होंने पैसे ट्रांसफर! Divya Chaturvedi

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Thu, 12 Nov 2026 07:30 PM IST

RBI ने Domestic Money Transfer (DMT) को लेकर नए Consolidated Guidelines जारी किए हैं. हालांकि, पैसे ट्रांसफर करने की मौजूदा लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अब बैंक ब्रांच में जाकर NEFT के जरिए एक बार में ₹50,000 तक भेज सकते हैं. वहीं, ATM और Business Correspondent (BC) के जरिए बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट ₹5,000 प्रति ट्रांजैक्शन और ₹25,000 प्रति महीने तय है. बिना बैंक अकाउंट वाले व्यक्ति को Cash Pay-out के जरिए एक बार में ₹10,000 और महीने में अधिकतम ₹25,000 तक कैश मिल सकता है. इस 'Aar Paar' में Divya Chaturvedi से समझिए RBI के नए नियम क्या हैं? NEFT और Business Correspondent का मतलब क्या है? Cash Pay-in और Cash Pay-out में क्या अंतर है और पैसे भेजने वाले (Remitter) और पाने वाले (Beneficiary) के लिए कौन-सी लिमिट लागू होगी? साथ ही जानिए RBI ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए KYC, Authentication और Transaction Monitoring से जुड़े क्या प्रावधान किए हैं?