The Bonus Logo

Life Certificate: जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू, जानिए कब और कैसे करें जमा

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Sun, 18 Oct 2026 10:00 AM IST

पेंशनभोगियों के लिए हर साल Life Certificate यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी होता है। इस बार 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर्स के लिए प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जबकि 80 साल से कम उम्र के पेंशनर्स 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण दे सकते हैं। 'आर-पार' में जानिए Digital Life Certificate क्या है, मोबाइल से घर बैठे कैसे बनाएं, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और अगर स्मार्टफोन नहीं है तो क्या विकल्प हैं।