Gold Hallmark पर CAG का सवाल, BIS की निगरानी में इतनी बड़ी चूक क्यों?
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Mon, 16 Nov 2026 07:05 PM IST
सोना खरीदते समय ग्राहक उसकी शुद्धता की गारंटी के लिए BIS Hallmark पर भरोसा करते हैं. लेकिन CAG की Draft Report ने इसी भरोसे पर सवाल खड़े किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच साल में 80% से ज्यादा रजिस्टर्ड ज्वेलर्स की दुकानों का Inspection नहीं हुआ. वहीं, Assaying and Hallmarking Centres की निगरानी में भी BIS तय लक्ष्य से 44% पीछे रहा. आखिर Hallmarking System की निगरानी में इतनी बड़ी चूक क्यों हुई? क्या सिर्फ Hallmark देखकर सोना खरीदना सुरक्षित है? BIS की जिम्मेदारी क्या है और ग्राहक अपनी बचत को कैसे सुरक्षित रखें? देखिए 'आर-पार' की यह खास रिपोर्ट-