PF Withdrawal के नए नियम: नौकरी छूटने पर 2 महीने में मिलेगा पैसा, Retirement पर SWP का विकल्प
हर महीने Salary से PF कटता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अपना ही पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. अब EPFO ने PF Withdrawal के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है. नौकरी छूटने के बाद पूरा PF निकालने का इंतजार 12 महीने से घटाकर 2 महीने करने की तैयारी है. Partial Withdrawal में खाते में 25% की जगह सिर्फ 10% रकम बचाकर रखनी होगी. यानी पात्रता के मुताबिक 90% तक PF निकालने का रास्ता खुलेगा. वहीं Retirement के बाद PF का पूरा पैसा एक साथ निकालने के बजाय हर महीने, तीन महीने या छह महीने में किस्तों में लेने का विकल्प भी मिलेगा. लेकिन क्या ये बदलाव तुरंत लागू होंगे? SWP और EPS Pension में क्या अंतर है? किन जरूरतों के लिए PF से पैसा निकाल सकेंगे? Amar Ujala Bonus के 'आर-पार' में समझिए EPFO के नए फैसलों का पूरा गणित और कर्मचारियों पर इनका असर-
