The Bonus Logo

Delhi-NCR Pollution: Diwali के बाद वाले प्रदूषण का आपके Budget पर असर? Divya Chaturvedi | Aar Paar

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Tue, 10 Nov 2026 04:17 PM IST

Delhi-NCR में हवा खराब होती है... AQI 300 पार करता है... फिर 400 और कई बार 500 के करीब पहुंच जाता है. सरकार GRAP लागू करती है. गाड़ियों पर पाबंदी लगती है. Construction का काम रुक जाता है. स्कूल बंद होते हैं और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस जहरीली हवा का असर सिर्फ आपकी सेहत पर नहीं पड़ता? इसका असर आपकी जेब पर भी पड़ता है. क्योंकि जब आप खराब हवा की वजह से घर से बाहर नहीं निकलते, तो मॉल में शॉपिंग नहीं होती, रेस्टोरेंट में डिनर नहीं होता, सिनेमा हॉल में लोग नहीं पहुंचते और बाजारों में ग्राहकों की संख्या घट जाती है. दूसरी तरफ, जब ट्रकों की आवाजाही पर पाबंदी लगती है, तो सामान की सप्लाई प्रभावित होती है. और जब कंस्ट्रक्शन बंद होता है, तो सिर्फ बिल्डर का काम नहीं रुकता, बल्कि सीमेंट, स्टील, टाइल्स, पेंट और ट्रांसपोर्ट से जुड़े कई कारोबार भी प्रभावित होते हैं. यानी प्रदूषण अब सिर्फ एक Public Health Emergency नहीं रह गया है. यह भारत की अर्थव्यवस्था पर लगने वाला एक ऐसा Economic Tax बनता जा रहा है, जिसका असर धीरे-धीरे कंपनियों की कमाई पर दिखाई दे रहा है.